नई दिल्ली Government Scheme: देश की महिलाओं के लिए काफी सारी सरकारी स्कीम चलाई जा रही हैं। जिनकी मदद से महिलाओं को आर्थिक रुप से सक्षम किया जा रहा है। अधिकतर महिलाओं को पैसों के लिए अपने परिवार पर निर्भर होना पड़ता है। लेकिन इस लेख में हम आपको एक ऐसी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें निवेश करने के बाद महिलाओं को किसी भी डिपेंड रहने की जरुरत नहीं होगी।
आपको बता दें सरकार ने महिलाओं को लाभान्वित करने के लिए एमएसएससी पेश की है। जिसके द्वारा वह अपने पास अच्छा खासा फंड तैयार कर सकती है। इस स्कीम की शुरुआत साल 2022 में पेश की गई थी। पिछले साल अक्टूबर महीने तक इसके तहत 18 लाख खाते ओपन हो चुके हैं।
महिलाओं के लिए इस स्कीम में 11 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश हो चुका है। इस स्कीम में महिलाओं को दो साल के लिए पैसा लगा सकती है। इसमें निवेश पर शानदार 7.5 फीसदी का रिटर्न निवेशकों को मिलता है। रिटर्न के साथ ही निवेशकों को सरकार का भरोसा भी मिलता है कि उनका पैसा सेफ भी रहता है। महिलाएं इस स्कीम मं 1000 रुपये से भी खाता ओपन कर सकती हैं।
इसमें पहले से भी मिलती है सुविधा
सरकार की ये स्कीम 2 साल की होती है। आप इससे पहले पैसा नहीं निकाल सकते हैं। एक साल के बाद आपको इसमें प्रीमैच्योर विड्रॉल की भी सुविधा मिलती है। 1 साल पूरा होने के बाद जमा किए गया पैसे का 40 फीसदी ही निकाल सकते हैं।
वहीं यदि खाताधारक एक गंभीर रूप से बीमार हो जाता है या उसकी मौत हो जाती है तो 6 महीने के बाद भी इस खाते को क्लोज भी किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में आपको जमा रकम 5.5 फीसदी का ब्याज के साथ में वापस मिल जाएगा।
कौन कर सकता है निवेश
एमएसएससी एक स्मॉल सेविंग स्कीम है। इसमें महिलाओं को 2 लाख रुपये तक निवेश करने की सुविधा मिलती है। इस स्कीम में सिर्फ 18 साल से ज्यादा की महिलाएं ही नहीं बल्कि कम आयु की लड़कियां भी ओपन करा सकती है। बहराल उसके लिए खाता उनके माता-पिता को ओपन करना होगा।
खाता ओपन करते समय आपको फॉर्म-1 भरना होगा। इसके अलावा खाताधारक को कलर फोटो, केवाईसी दस्तावेज, आधार कार्ड आदि दस्तावेजों की जरुरत होती है।आप इसे बैंक और पोस्ट ऑफिस दोनों ही जगह पर खोल सकते हैं।