नई दिल्ली Aadhaar Card Update: अधार कार्ड की महत्वता के बारे में जानने के लिए किसी सरकारी संस्थान में जाकर देख सकते हैं। क्यों कि इसके बिना किसी भी काम करना कठिन हो जाता है। यहां तक की मोबाइल फोन को खरीदने, रेलवे टिकट आदि को बुक करने के लिए आधार कार्ड की जरुरत होती है। ऐसे में UIDAI ने आधार कार्ड रखने वालों को अपडेट करने की मुफ्त में सुविधा दी है। इसमें यूजर्स आधार के दस्तावेजों को ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं। यदि आप अपना जन्म तारीख अपडेट करना चाहते हैं तब इसका प्रोसेस काफी आसान हो जाता है।
UIDAI ने अपने आधार यूजर्स से अग्रह किया है कि सभी अपने कागजों को वैरिफाई करें। यदि किसी यूजर्स ने 10 सालों से अपना आधार कार्ड को अपडेट नहीं किया है तो वह अपना आधार कार्ड जल्द से जल्द अपडेट कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- लुटेरी दुल्हन से बचें! शादी का सपना दिखा किया ब्लैकमेल, करोड़ों रुपए लूट हो गई फुर्र
इस तारीख तक मुफ्त में अपडेट करें अपने आधार कार्ड
UIDAI के मुताबिक कोई भी यूजर् 14 सितंबर 2023 तक अपने आधार कार्ड को अपडेट कर सकते हैं। आधार की अथॉरिटी ने इसके लिए 15 मार्च 2023 तक तय की थी। वहीं अब इस तारीख को एक्सटेंड कर 14 सितंबर कर दिया गया है।
कितना लगेगा चार्ज
अगर आप अपना आधार अपडेट करवाने के लिए अपने पास के आधार सेंटर जाते हैं तब आपको 50 रुपये का चार्ज देना होगा। 14 सितंबर तक माई आधार पोर्टल पर आधार अपडेट करने की सुविधा मुफ्त में है, लेकिन 14 सितंबर के बाद अपने आधार को अपडेट करने के लिए पोर्टल पर भी 50 रुपये का चार्ज लगेगा।
इसे भी पढ़ें- 3 वनडे मैचों में कुल मिलाकर 78 रन ही बना सके Suryakumar Yadav, टीम के लिए बढ़ते जा रही है परेशानियां
आधार को अपडेट करने का प्रोसेस
इसके लिए सबसे पहले https://myaadhaar.uidai.gov.in/ नाम की वेबसाइट पर विजिट करना होगा और अपने आधार नंबर को फिल कर लॉगइन करना होगा।
इसके बाद अपने दस्तावेजों को अपडेट करने के ऑप्शन पर क्लित करना होगा।
इसके बाद आपकी सारी पर्सलन डिटेल स्क्रीन पर दिखेगी। इसमें आपको अपनी डिटेल को वेरिफाई करना होगा।
इसके बाद आपको शो हो रहे हाइपर लिंक को क्लित करना है।
इसके बाद प्रूफ ऑफ आइडेंटिटी और प्रूफ ऑफ एड्रेस को सिलेक्ट करना है।
इसके बाद आपके अपने कागजों को अपडेट करने के लिए सभी दस्तावेजों को अपलेड करना है।
सभी कागजों के अपलोड होने के बाद सभी दस्तावेजों की वेबसाइट पर दिखेगा।