Business Idea: तपती गर्मी में मोटी कमाई कराएगा ये कूल बिजनेस, जानें कैसे करें शुरुआत

Avatar photo

By

Adarsh Pal

नई दिल्ली Small Business Idea: गर्मियों का सीजन शुरु हो गया है। कुछ ही दिनों के बाद तपती गर्मी शुरु हो जाएगी। अगर आप इस गर्मी कोई बिजनेस करने का सोच रहे हैं तो आसानी से शुरु कर सकते हैं। हम आपको शानदार आइडिया दे सकते हैं।

असल में गर्मी के सीजन में लोग ठंड़ी चीजें खाने का शौक रखते हैं। इनमें सबसे ज्यादा मांग आइसक्रीम की होती है। देश में आइसक्रीम लवर्स की संख्या तेदी से बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में गर्मियों में यदि आप कम निवेश में बिजनेस को शुरु करना चाहते हैं तो आईसक्रीम पार्लर शानदार ऑप्शन रहेगा।

आइसक्रीम के बिजनेस में घाटा काफी कम होता है। ये एक सदाबहार बिजनेस है। आइसक्रीम पार्लर शुरु करने के लिए ज्यादा निवेश करने की आवश्यकता नहीं होती है। गर्मियों में इस बिजनेस को शुरु कर खुब सारा लाभ कमाया जा सकता है।

ऐसे शुरु करें बिजनेस

आइसक्रीम पार्लर शुरु करने के लिए आपके पास केवल एक ही फ्रीजर होना चाहिए। बाजार में आइसक्रीम बनाने वाली काफी सारी कंपनियां पहले से ही हैं। लेकिन आप अच्छी क्वालिटी की आइसक्रीन बनाकर अपने बिजनेस को बढ़ा सकते हैं।

इस धंधे को आप घर में ही शुरु कर सकते हैं। इसके लिए आपको इंटीरियर, फर्नीचर और एक डीप फ्रीजर को लगाना होगा। इसके साथमें शहर के आइसक्रीम डिस्टीब्यूटर्स से कॉन्टैक्ट करना है। आप अलग-अलग तरह की आइसक्रीन रख सकते हैं। इसके लिए 1 से 2 लाख तक का खर्च आएगा।

आइसक्रीम पार्लर खोलने के लिए 400 से 500 स्क्वैयर फीट कार्पेट एरिया की जरूरत होती है। इसमें आप 5 से 10 लोगों को बैठने की व्यवस्था भी कर सकते हैं।

FICCI का लाइसेंस लेना है बेहद जरूरी

आइसक्रीन पार्लर को शुरु करने के लिए एफएसएसएआई से आपको लाइसेंस लेना काफी जरुरी है। ये एक 15 डिजट का एक रजिस्ट्रेश नबंर होता है, जोकि ये सुनिश्चिक करता है कि आपको यहां पर तैयाप किए जाने वाले खाने की क्वालिटी में स्टैडर्ड बरकरार रखनी है।

Adarsh Pal के बारे में
Avatar photo
Adarsh Pal आदर्श पाल छत्रपति शाहू जी महाराज युनिवर्सिटी कानपुर से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त कर टाइम्सबुल मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव। टाइम्सबुल में आने से पहले आदर्श पाल न्यूज बाइट और न्यूज चेकर हिंदी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App