नई दिल्ली Business Idea: देश में खेती का लगातार विस्तार हो रहा है। आज के समय में लोग ऑर्गेनिक खेती की ओर रुख कर रहे हैं। यदि आप खेती से लाखों रुपये कमाना चाहते हैं तो हम आपके लिए एक बिजनेस आइडिया लेकर आए हैं इसमें आप एक फसल के द्वारा लाखों रुपये कमा सकते हैं। जिसके लिए आपको केवल 15000 रुपये का निवेश करना होगा। चलिए जानते हैं इस बिजनेस की कैसे शुरुआत करें।
इस समय में बाजार में बेबी कॉर्न की काफी मांग हो रही है। इस फसल को आप 1 साल में 3 से 4 बार उगा सकते हैं। विदेश में इस फसल की काफी मांग रहती है। दरएसल ये सेहत के लिए काफी सहीं होता है। दरअसल हम बात कर रहे हैं बेबी कॉर्न के बारे में। मौजूदा समय में फाइव स्टार होटलों, पिज्जा चेन, पास्ता चेन, रेस्टोरेंट आदि शादी पार्टी में इसकी काफी मांग रहती है।
इसे भी पढ़ें- Breakfast में बनाना हो कुछ अलग तो बनाएं पनीर और ब्रेड से ये टेस्टी डिश, बच्चों को आएगा खूब पसंद
कितने दिनों में तैयार हो जाती है फसल
इसकी खेती आप साल भर कर सकते हैं। बता दें कि मक्का जब 1 से 3 सेमी लंबा होता है और उसमें दानें नहीं आते हैं तब इसको तोड़ा जाता है। मक्का में जब सिल्क आ जाता है तब इसे तोड़ा जाता है। इस प्रकार आप इसकी खेती साल में 3 से 4 बार कर सकते हैं। इस फसल को तैयार होने में 45 से 50 दिन लग जाते हैं। इसकी खेती में बाकी की फसलों की तुलना में कम परेशानी झेलनी होती है। ये काफी फायदे वाला सौदा है।
इस फसल में होगा डबल फायदा
किसानों को इस फसल में डबल लाभ मिलता है। आप बेबी कॉर्न को तोड़ने के बाद बाकी के बचे हुए पौधों से पशुओं के चारा बना सकते हैं। आफ फसल को काटकर उसके बेकार के पौधों को सुखाकर भूसे के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका चारा जानवरों को काफी पसंद आता है।
इसे भी पढ़ें- 10,000 रूपये से कम में खरीदने को मिल रहा बेस्ट कैमरा फोन, बड़ा डिस्काउंट देख ग्राहकों में मची खलबली
खेती में करना होगा इतना सा निवेश
आपको बता दें इसके लिए आपको सिर्फ 15000 रुपये खर्च करने होंगे। जिसके बाद आप लाखों से ज्यादा कमा सकते हैं। अभी तक इसकी सेलिंग के लिए कोई व्यवस्थित सप्लाई चैन बनी है। इस कारण से किसानों को इसे बेचने के लिए थोड़ी परेशानी हो सकती है। बता दें कि बाजार में इसकी मांग और तेज होने वाली है। यदि आप अभी से इस बिजनेस को शुरु करत हैं तो आपको काफी लाभ होगा।
सरकार भी करेगी मदद
यदि आप इसकी खेती करने की सोच रहे हैं लेकिन पैसों की काफी समस्या आ रही है। तो आप सरकार की मदद ले सकते हैं। आप सरकार से किसान लोन ले सकते हैं। सरकार बेबीकॉर्न और मक्के की खेती के लिए किसानों को बढ़ावा दे रही है। इसके लिए सरकार एक जागरुकता अभियान चला रही है। आप इससे जुड़ी सारी जानकारी iimr.icar.gov.in की वेबसाइट से ले सकते हैं।