नई दिल्ली: कोरोना काल के बाद में लाखों लोग अपने-अपने गावों की ओर लौट गए हैं, जिससे कमाई के लिए शहर नहीं लौटना चाहते हैं। क्योंकि गांव में रह कर ही ऐसी काम कर करना चाहते हैं जिससे लाखों रुपए की कमाई हो सके हैं और वही पर औरों को भी रोजगार दिया जाए। ऐसा आप भी कुछ सोच रहे हैं तो यहां पर आप को बताने जा रहे हैं, जिससे लाखों की कमाई की जा सकती है।
आप को बता दें कि अगर आप के पास में कृषि योग्य खेती हैं तो आप भी ये फार्मिग कर सकते हैं। जिससे लाखों की कमाई हो। आप को बता दें आज के समय जरुरत के चलते कई प्रकार की खेती की जा रही जिसमें आज हम आपको एक ऐसा आइडिया दे रहे हैं, जो सिर्फ 5 साल के भीतर आपको मालामाल कर देगा। आप मालाबार नीम की खेती (Malabar Neem Farming) करके अपनी किस्मत अजमा सकते हैं। इन पेड़ों को फसलों के साथ भी लगा सकते हैं। जिससे आपको अतिरिक्त जमीन की जरूरत नहीं पड़ेगी। मालाबार नीम या मेलिया डबिया इस पेड़ को कई नाम से जाना जाता है।
बताया जाता है कि मालाबार नीम के पौधे 5 साल में ही इमारती लकड़ी देने लगते हैं। इन्हें ज्यादा खाद-पानी की जरूरत नहीं रहती है। इसकी सबसे खास बात ये है कि इसे दूसरी फसलों के साथ भी लगाया जा सकता है
जानिए मालाबार नीम के बारे में..
यह मालाबार नीम(Malabar Neem) का पेड़ है जो साधारण नीम से थोड़ा अलग होता है। इसकी खेती सभी तरह की मिट्टी में आसानी से की जा सकती है। इसके लिए ज्यादा पानी की भी आवश्यकता नहीं पड़ती ये कम पानी में ही अच्छे से ग्रो कर सकते हैं।वही कृषि के जानकार बताते हैं कि पांच साल में ही यह इमारती लकड़ी देने लायक हो जाते है। इसका पौधा एक साल में 08 फीट की ऊंचाई तक बढ़ता है। इसके पौधों में दीमक नहीं लगने की वजह से इसकी मांग ज्यादा है।
कहां पर उपयोग होता है मालाबार नीम
मालाबार नीम(Malabar Neem) एक कच्ची लकड़ी के रूप में प्रयोग लकड़ी है इसका उपयोग पैकिंग मामलों, छत के तख्तों, भवन निर्माण के उद्देश्यों, कृषि औजार, पेंसिल, माचिस की डिब्बी जैसे कामों और इसके अलावा संगीत वाद्ययंत्र और चाय के बक्से के लिए भी किया जाता है। इसकी लकड़ी प्लाईवुड उद्योग (Plywood Industry) के लिए सबसे पसंदीदा प्रजाति मानी जाती है।
कब लगाता जाता मालाबार नीम
मालाबार नीम(Malabar Neem) का बीज मार्च और अप्रैल महीने के दौरान बोना सबसे अच्छा माना जाता है। यह सभी प्रकार की मिट्टी में लगता है। मालाबार नीम के 4 एकड़ में 5000 पेड़ लगाए जा सकते हैं। जिसमें 2000 पेड़ खेत के बाहर वाली मेड़ पर और 3000 पेड़ खेत के अंदर मेड़ पर लगाए जा सकते हैं। इसके पौधों को लगाते ही 2 साल के भीतर 40 फुट तक ऊंचे हो जाते हैं।
ऐसे होती लाखों में कमाई
वही मालाबार नीम(Malabar Neem) से लोगों की बंपर कमाई होती है। बताया जाता है रि मालाबार नीम के पेड़ों की लकड़ी को 8 साल के बाद बेच सकते हैं। आप इसकी खेती कर 4 एकड़ में करके आसानी से 50 लाख रुपये तक कमाई की जा सकती है।