नई दिल्लीः वैश्विक बाजार में मंदी के चलते भारतीय सर्राफा मार्केट में सोना-चांदी के दाम बेलगाम होते दिख रहे हैं, जिससे हर किसी के चेहरे पर मायूसी छाई हुई है। बाजारों में सोना अपने हाई लेवल रेट से करीब 4,000 रुपये सस्ता में बिकता दिख रहा है, जिसकी आप खरीदारी कर पैसों की बचत कर सकते हैं।
वायदा बाजार के स्पेशलिस्ट्स के मुताबिक आने वाले दिनों में सोने के दाम काफी बढ़ सकते हैं, इसलिए खरीदारी करने का यह सुनहरा मौका है। एमपी की राजधानी भोपाल के सर्राफा बाजार में शनिवार को 22 कैरेट सोना 50,530 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया जा रहा है। 24 कैरेट सोना कल 53,060 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया जा रहा है। सोने की कीमतों में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है।
- चांदी की कीमत भी घटी
भारतीय सर्राफा बाजार की आधिकारिक रिपोर्ट मुताबिक, चांदी में शनिवार को 72,500 रुपये प्रति किलोग्राम बिक दर्ज की जा रही है। आज 73,000के दाम पर बिकती नजर आएगी।
- यूं जानें सोने की शुद्धता
सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा रहता है। अधिकतर सोना 22 कैरेट में बिकता नजर आता है। कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध रहता है। इतना ही नहीं दिल्ली से लेकर मुंबई और लखनऊ तक सोने के रेट में काफी उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है।
- जानिए 22 से 24 कैरेट गोल्ड का रेट
भारतीय सर्राफा बाजार में 24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध माना जाता है। 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9 प्रतिशत अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है। बता दें कि 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते।