PAN-Aadhaar: इतने करोड़ लोगों का नहीं लिंक है पैन आधार के लिंक, सरकार ने जारी किया जरुरी अपडेट

Avatar photo

By

Adarsh Pal

नई दिल्ली PAN-Aadhaar Linking: केंद्र सरकार के द्वारा काफी सारी जानकारी के अनुसार पूरे देश में 11 करोड़ से ज्यादा ऐसे पैन कार्डधारक हैं। जिनको पैन को आधार से लिंक नहीं किया है। ये डेटा फाइनेंशियल डिपार्टमेंट के द्वारा संसद में पेस किया है।

फाइनेंस मिनिस्टर पंकज चौधरी ने लोकसभा को सोमवार को लिखित रुप से जवाहब देकर कहा कि 29 जनवरी 2024 तक पूरे देश में 11.48 करोड़ ऐसे पैन कार्डधारक हैं जो कि अपने पैन को आधार से लिंक करने में असफल रहे हैं।

पैन को आधार से लिंक करना है जरुरी

केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2017 से पहले जारी किए गए पैन कार्ड को आधार से लिंक करना जरुरी कर दिया था। इसके लिए सरकार ने 30 जून 2023 की डेडलाइन तय की थी। ऐसा न होने वाले पैन कार्ड को डीएक्टीवेट कर दिया गया है और फिर से पेनाल्टी को चालू किया जा रहा है। ऐसे में यदि आपने भी अपना पैन आधार से लिंक नहीं किया है और वह डीएक्टीवेट किया गया है तो उसे 1000 रुपये की पेनाल्टी देकर फिर से चालू किया जा सकता है।

पेनाल्टी के द्वारा सरकार के द्वारा 600 करोड़ से ज्यादा की रकम

पंकज चौधरी ने ये जानकारी दी है कि अहम जानकारी दी है कि अभी तक 60 लाख से ज्यादा लोगों ने आधार से पैन लिंक के लिए पेनाल्टी दिया है। जिसतके द्वारा सरकार के पास 601.97 करोड़ रुपये जमा की गई है।

ये रकम 1 जुलाई 31 जनवरी 2024 के बीच में जुटाई गई है। सरकार ने बिना किसी पेनाल्टी के पैन को आधार से लिंक करने के लिए 30 जून 2023 तक का समय दिया था। पैन कार्डधारक को इस तारीख के बाद पैन को आधार से लिंक कर रहे हैं। उनको 1 हजार रुपये देने होंगे।

पैन को आधार से कैसे लिंक करें

  • पैन को आधार से लिंक करने के लिए आप इनकम टैक्स के पोर्टल https://incometaxindiaefiling.gov.in/ पर विजिट करना है।
  • अगर आप वेबसाइट पर रजिस्टर नहीं तो खुद को रजिस्टर करें रजिस्टर करने के बाद आपका पैन नंबर आपका यूजर आईडी होगा।
  • इसके बाद अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड और डेथ ऑफ बर्थ डालकर लॉगिन करना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक विंडो ओपन होगा, जिसमें पैन को आधार से लिंक कर दिया जाएगा। आप प्रोफाइल सेटिंग में जाकर लिंक आधार पर क्लिक करें।
  • आपको अपना डेट ऑफ बर्थ और जेंडर डिटेल को दर्ज करनी होगी। यहां पर बाकी सारी डिटेल्स को आधार के साथ में मैच करें। सब ठीक होने पर लिंक नाऊ पर क्लिक करें।
  • आगे पेनाल्टी के रूप में 1 हजार रुपये देकर पैन और आधार को लिंक कर सकते हैं। पैन को आधार से लिंक करने पर आपको मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर मैसेज मिलेगा।
Adarsh Pal के बारे में
Avatar photo
Adarsh Pal आदर्श पाल छत्रपति शाहू जी महाराज युनिवर्सिटी कानपुर से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त कर टाइम्सबुल मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव। टाइम्सबुल में आने से पहले आदर्श पाल न्यूज बाइट और न्यूज चेकर हिंदी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App