Jio यूजर्स के लिए अच्छी खबर, इस प्लान में मिल रहा पूरे 14 OTT ऐप्स का फायदा सहित फ्री कॉलिंग और हाई स्पिड डेटा

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। देश की नंबर 1 टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio Best Plan) अपने ग्राहकों का बहुत ही ज्यादा ध्यान रखती है। रिलायंस जियो कंपनी अपने मौजूदा ग्राहकों को बनाये रखने और नए यूजर्स को अपने साथ जोड़ने के लिए एक के बाद एक दिल खुश कर देने वाले रिचार्ज प्लान्स लेकर आ रही है।

जियो के पास महंगे से लेकर सस्ते प्लान्स आपको देखने को मिल जायेंगे। आज हम आपके लिए जियो का एक ऐसा बढ़िया और सस्ता प्लान लेकर आये हैं, जिसे देखने के बाद आप खुशी से झूम उठेंगे। जियो के इस सस्ते प्लान में आपको हाई स्पीड डेटा के साथ ही 14 अलग-अलग OTT ऐप्स का भी मजा मिल जायेगा।

यानि आपको अलग से ऐप्स का सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस प्लान के साथ आप अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा मिल रही है। तो आइये जानते हैं कि इस प्लान की कीमत कितनी है और आपको किन – किन ऐप्स का सब्सक्रिप्शन आपको मिलेगा:-

जियो का 398 रुपए वाला प्लान

रिलायंस जियो के इस प्लान में आपको 28 दिन की वैधता मिलती है। जियो के इस प्लान में आपको हर दिन 2 GB/day मिलता है। हालांकि, देखा जाये तो रोजाना के हिसाब से इतना डेटा कम नहीं है। इसके साथ ही रिलायंस जियो के इस प्लान में आपको 100 SMS की सुविधा भी मिलती है। यानी एसएमएस की टेंशन लेने की आपको जरा भी जरुरत नहीं है। इतना ही नहीं इसमें Jio TV Premium का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है।

इन ऐप्स का मिलेगा फायदा

गौर करने वाली बात यह है कि इसमें आपको जियो सिनेमा प्रीमियम, ज़ी5, सोनीलिव, लायंसगेट प्ले, डिस्कवरी+, डॉक्यूबे, सनएनएक्सटी, होइचोइ, प्लैनेट मराठी, चौपाल, एपिकऑन और कांचा लन्नका जैसे करीब 14 ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है। जियो के इस प्लान में बातचीत करने के लिए सभी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है।

रिलायंस जियो का प्लान आपके लिए बहुत ही अच्छा और सस्ता साबित हो सकता है। आप जियो की वेबसाइट पर जाकर अपने हिसाब से भी प्लान का चयन कर सकते हैं। जियो की वेबसाइट पर आपको अपने बजट में बढ़िया और सस्ता प्लान मिल जायेगा। कुछ यूजर्स ऐसे होते हैं, जिन्हें सस्ते ही जरुरत होती है, तो कुछ ऐसे होते हैं, जिन्हें 365 दिन की वैधता वाला प्लान चाहिए होता है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App