नई दिल्ली: देशभर में रक्षाबंधन की तैयारी जोरों से चल रही हैं, जो त्योहार 30 अगस्त 8:57 से लेकर 31 अगस्त वीरवार तक सुबह 7:46 बजे तक मनाया जाएगा। रक्षा बंधन के चलते बाजारों को दुल्हन की तरह सजाया गया है, जहां बहन एक से बढ़कर एक राखी तो भाई भी गिफ्ट खरीदते दिख रहे हैं। रक्षा बंधन पर बहन अपने भाई की कलाई राखी से पिरोकर और तिलक लगाकर दीर्घ आयु की कामना करती हैं।
भाई भी बहनों को नए-नए तोहफे भेंट करते हैं। गुलजार होते बाजार और बढ़ती बिक्री भाई-बहन के स्नेह की तस्दीक कर रहे हैं। इस बीच अगर आपा बहन के लिए रक्षा बंधन पर गिफ्ट प्रदान करने की सोच रहे हैं तो हम आपको कुछ बड़ी जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। आप इस बार बहन को कुछ स्पेशल गिफ्ट दे सकते हैं, जिसे जानने के लिए आपको हमारा आर्टिकल पूरा पढ़ना होगा।
बहन के लिए यह तोहफा होगा खास
रक्षा बंधन पर आप बहन का फ्यूचर और भी उज्जवल बनाने की सोच रहे हैं तो फिर देर नहीं करें। आप बहन के नाम बैंक में अकाउंट ओपन कराकर निवेश कर सकते हैं। आपको फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी अकाउंट खुलवाना होगा। देशभर में काफी अधिक लोकप्रिय निवेश विकल्पों में से एक एफडी है। एफडी बहन के वित्तीय भविष्य को सुरक्षित बनाने का काम करेगा। इसमें बहन को मंथली के हिसाब ब्याज की रकम मुहैया की जाएगी।
फटाफट म्यूचुअल फंड में कराएं निवेश
आप रक्षा बंधन के पर्व पर बहन को एक अनोखा गिफ्ट दे सकते है। आप म्यूचुअल शानदार गिफ्ट दे सकते हैं। आप बहन को एकमुश्त रकम का म्यूचुअल फंड खरीद कर प्रदान कर सकते हैं, जिससे भविष्य में चार चांद लग जाएंगे। बहन को म्यूचुअल फंड में एसआईपी के जरिए निवेश करने का काम कर सकते हैं। इसके सात ही बहन की एसआईपी शुरू करवाकर आप उनको काफी अच्छा गिफ्ट प्रदान कर सकते हैं। इससे उनकी निवेश की आदत भी बनेगी और कुछ साल बाद एक कोर्पस भी इकट्ठा हो जाएंगे।
यह गिफ्ट देकर कर सकते हैं खुश
रक्षा बंधन पर बहन को गिफ्ट के तौर पर स्टॉक्स भी देने का काम कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको अपनी बहन का डीमैट अकाउंट ओपन करवाना होगा। इसके साथ ही उनके डीमैट अकाउंट से कुछ शेयर खरीद सकते हैं।