नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं, बेटियों और महिलाओं पर खास ध्यान दे रहे हैं। केंद्र सरकार की तरफ से इस समय तमाम तरह की योजनाए चलाई जा रही हैं, जिसका करोड़ों लोग बेनिफिट्स उठा रहे हैं। सरकार किसानों को आर्थिक रूप से मदद करने में लगी हुई है।
वहीं, सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में भी लगी हुई है। इन्हीं में से एक है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) जिसका करोड़ों किसान भाई लाभ उठा रहे हैं।
इस योजना के तहत सालाना किसानों के खाते में 6 हजार रुपये भेजें जाते हैं। अब तक किसानों को 14 किस्तों तक का लाभ मिल चुका है और अब किसान भाई को बेसर्बी से 15वीं किस्त का इंतजार है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो सरकार पीएम किसान की अगली किस्त अगले महीने यानी नवंबर के महीने में जारी कर सकती है। हालांकि, यह सिर्फ एक कयास लगाया जा रहा है।
मगर, सरकार ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई खुलासा नहीं किया गया है। 15 वीं किस्त का लाभ उठाने से पहले आपको कुछ बातों को ध्यान में रखने की बहुत ही ज्यादा जरुरत नहीं है।
लाभार्थी लिस्ट में फटाफट इस तरह देखें अपना नाम
– लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट-https://pmkisan.gov.in/पर जाये।
– इसके बाद दाहिने तरफ आपको ‘Beneficiary list’ टैब दिखेगा, जहां आपको क्लिक करना होगा।
– ड्रॉप-डाउन से राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव को सेलेक्ट करना होगा।
– अब ‘Get report’ टैब पर क्लिक करें।
– अब यहां आपको लाभार्थी लिस्ट की डिटेल नजर आ जाएगी।
इस तरह देखें स्टेटस
– स्टेटस जानने के लिए सबसे पहले पीएम किसान की वेबसाइट-https://pmkisan.gov.in/पर पहले जाये।
– अब नो योर स्टेटस टैब पर क्लिक करें।
– इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड डालना होगा।
– अब आपको Get data पर क्लिक करना होगा।
– इसके बाद अब आपको स्टेटस दिख जाएगा।
बता दें कि 15वीं किस्त ट्रांसफर होने के बाद यदि आपको अकाउंट में पैसे नजर नहीं आते हैं, तो आपको जरा भी परेशान होने की जरुरत नहीं है। आप आधिकारिक वेबसाइट @ pmkisan.gov.in पर जाकर पीएम किसान लाभार्थी लिस्ट 2023 को चेक इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ऐसी संभावना है कि बहुत जल्द ही अगली किस्त जारी कर दी जाएगी।