नई दिल्ली- 2024 का लोकसभा चुनाव अभी दूर है। लेकिन उससे पहले ही सियासत तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद ने लोकसभा चुनाव के लिए बड़ा दावा किया है। उन्होंने बड़ा बयान देते हुए बड़ा खुलासा कर दिया क्या कुछ कहा है हम आपको नीचे खबर में विस्तार से बताते है।
लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश का अहम रोल होता है। क्योंकि लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा राज्य और इस राज्य में 80 लोकसभा सीटें और ज्यादातर सीटें भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में 2019 और 2014 की लोकसभा चुनाव में आई थी। इस बार फिर से भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत से चुनाव मैदान में अभी से तैयारी को शुरू कर चुकी है। जबकि अभी 6 महीने का समय लगभग लगभग बताया जा रहा है।
इस बीच भारतीय जनता पार्टी और उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद ने लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में बड़ा दावा कर दिया उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में इतिहास रच कर जाएगी।
लोक निर्माण विभाग के जितेन प्रसाद ने कहा कि पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में एक इतिहास रचने जा रही इतिहास में पूरे देश में 300 सीटों का आंकड़ा भारतीय जनता पार्टी पर करेगी इसके अलावा होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़ मिजोरम और तेलंगाना में सभी राज्यों में भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत से चुनाव मैदान में है। और पीएम नरेंद्र मोदी के नेताओं की अगवाई में यह चुनाव लड़ा जा रहा है। और इस बार पांचो राज्यों में भारतीय जनता पार्टी बड़े मुकाबले से जीतने जा रही है।
https://x.com/PTI_News/status/1718471136239833243?s=20
आगे मंत्री जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को जनता का आशीर्वाद मिला जनता ने उन्हें आशीर्वाद दिया है। और पीएम नरेंद्र मोदी की अगवाई में भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में प्रथम लहराएगी होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में आने वाले परिणाम में पता चल जाएगा। कि भारतीय जनता पार्टी को जनता कितना प्यार करती है। और कितना समर्थन देती है।
यही नहीं उन्होंने और आगे कहा कि विपक्षियों का काम है सिर्फ ढोल बजाना लेकिन हमारी सरकार विकास करती है। विकास के दम पर 2024 का लोकसभा चुनाव एक बार फिर से भारी बहुमत से जीतने जा रहे हैं।