PM KISAN: सूरज ढलते ही 11 करोड़ किसानों के लिए आई खुशखबरी! 16वीं किस्त पर ताजा और बड़ा अपडेट

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। सरकार अलग-अलग तरह की योजनाओं ( PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के जरिए गरीब वर्ग के लोगों का आर्थिक रूप से मदद करने में लगी हुई है। केंद्र सरकार की तरफ से किसानों और महिलाओं के लिए खासकर कई तरह की स्कीम चलाई जा रही है।

इन्हीं में से एक है पीएम किसान योजना, जिसका लाभ इस समय करोड़ों किसान उठा रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रूपये दिए जाते हैं। इस पैसे को साल में तीन अलग-अलग किस्तों में
2-2 हजार के रूप में दिए जाते हैं।

पीएम किसान योजना के तहत अभी तक 15 वीं भेजीं जा चुकी हैं और अब किसानों को बहुत से 16 वीं किस्त का इंतजार है। ऐसे में कुछ किसानों के 16 वीं के किस्त के पैसे अटक सकते हैं।

किन किसानों की अटक सकती है अगली किस्त

– जिन भी किसान ने ई-केवाईसी नहीं करवाया है, वो पीएम किसान योजना के 16 वीं किस्त से वंचित रह सकते हैं। इसलिए आप योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर, या फिर अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से ई-केवाईसी करवा सकते हैं। सरकार की तरफ से ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया गया है।

– इसके अलावा यदि आप आवेदन भरते समय अपना नाम गलत डाल देते हैं, या फिर आप जेंडर गलत भर देते हैं, या आधार नंबर में कोई गलती मिलती है तो आपकी अगली किस्त को रोक दिया जायेगा।

कृषि मंत्रालय ने 12 फरवरी से एक अभियान शुरू किया है, यह अभियान 21 फरवरी तक चलेगा। राज्य सरकारें और जिला प्रशासन संयुक्त रूप से देशभर में चार लाख से अधिक सामान्य सेवा केंद्रों की मदद से इस अभियान को चलाएंगे।

सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, जिन पात्र किसानों को पीएम सम्मान निधि की किस्तें नहीं मिली हैं, उनकी दो वजहें हो सकती हैं। पहली ये कि किसानों ने अपना ई-केवाईसी नहीं करवाया गया होगा या उनका आधार उनके बैंक खाते से जुड़ा नहीं होगा।

खबरों के मुताबिक, दो दो समस्या का समाधान निकलने के लिए ब्लॉक या गांव में कॉमन सर्विस सेंटर कैंप लगाएगी। यहां बैठे कर्मचारी किस्त की देरी के कारण की पहचान करेंगे और इसे ठीक करने के लिए तत्काल कार्रवाई करेंगे।

कब आएगी 16 वीं किस्त 

दरअसल, 16वीं किस्त को लेकर अब तक आधिकारिक तौर पर केंद्र सरकार की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि मार्च महीने में 16वीं किस्त को जारी किया जा सकता है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App