PM Kisan: शाम होते ही आई 11 करोड़ किसानों के लिए बड़ी खबर! 16 वीं पर चौकाने वाली अपडेट, जरूर पढ़े

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से इस समय कई तरह की स्कीम चलाई जा रही है। महिलाओं और किसानों के लिए इस समय कई तरह की योजनाए चलाई जा रही हैं। इन्हीं में से एक है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana), इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये भेजें जाते हैं।

इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये किसानों के खाते में भेजें जाते हैं। अब तक किसानों को 15 किस्त के पैसे मिल चुके हैं और करोड़ों किसानों को 16 वीं किस्त का बहुत ही बेसर्बी से इंतजार है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि 16वीं किस्त को केंद्र सरकार की तरफ से कब तक जारी किया जायेगा। अगर नहीं तो चलिए आपको बताते हैं और यह भी समझाते हैं कि कैसे आप इसका लाभ उठा सकते हैं:-

आपको बता दें कि मुख्य सचिव डीएस मिश्रा ने जिलाधिकारियों और आयुक्तों को 2,000 रुपये की 16वीं किस्त के डिटेल से पहले पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी किसानों के लिए ई-केवाईसी पूरा करने का निर्देश दिया है।

डीएम और डीसी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में सीएस ने कहा कि किसानों का ई-केवाईसी पूरा करने के लिए 12 से 21 फरवरी तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि वे जिले जहां 90% से अधिक ई-केवाईसी पूरा हो चुका है, वे इस योजना में प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं। भारत-नेपाल सीमा सड़क के चल रहे काम की समीक्षा करते हुए, सीएस ने सिद्धार्थनगर के डीएम को परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण का काम जल्द से जल्द पूरा करने और काम के लिए आवश्यक मंजूरी जारी करने का निर्देश दिया।

कब तक आएगी अगली किस्त?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्र सरकार की तरफ से 16 वीं किस्त को इसी महीने यानी फरवरी के अंत तक जारी किया जा सकता है। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा होनी बाकि है।

क्यों अटक जाते हैं किसानों के पैसे

ऐसा कई बार देखने को मिलता है कि इसके लाभ्यर्थी किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पाता है। किस्त रुकने के पीछे कई कारण होते हैं, ऐसे में गलतियों को आपको जल्दी से जल्दी जान लेना चाहिए और उसमें सुधार भी कर लेना चाहिए।

तय समय तक भू-सत्यपान करवाएं, नहीं तो किस्त रुक सकती है। समय रहते हुए ई-केवाईसी जरूर करवा लें, वरना अगली किस्त आपकी रुक सकती है। इसके अलावा जरुरी है कि आप अपने बैंक अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक करवाए। अपने बैंक के ब्रांच में जाकर इस काम को करवाया जा सकता है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App