नई दिल्ली PF Aadhaar Link: मौजूदा समय आधार कार्ड सबसे अहम दस्तावेज के रुप में बन गया है। अगर आप अपने आधार को मोबाइल नंबर से लिंक नहीं कराते हैं तो सभी तरह की सरकारी सेवाओं का लुफ्त उठाने से वंचित हो जाएंगे। सभी सरकारी संस्थानों में आधार कार्ड को प्राथमिकता दी जा रही है। उसी तरह अब EPFO ने भी अपने नियमों में बदलाव किया है। ईपीएफओ के नए नियमों के मुताबिक 1 जून 2023 से पहले यूजर्स को अपने PF खाते से आधार कार्ड को लिंक करना है। यदि 1 जून से यानि कि आज तक अपने पीएफ खाते को आधार से लिंक नहीं कराया तो आपको काफी सारा नुकसान झेलना पड़ सकता है।
इसे भी पढ़ें- EPFO: कर्मचारियों की हुई चांदी, ईपीएफओ ने ज्यादा पेंशन के लिए बढ़ाई डेडलाइन, फटाफट करें आवेदन
आपको बता दें EPFO के नियमों के अनुसार, सभी PF खाताधारकों को अपने आधार कार्ड को PF खाते से लिंक करना जरुरी था। यानि कि बिना आधार लिंक के पीएफ खाते से मिलने वाली काफी सारा सेवाओं के आप पात्र नहीं होगे। पीएफ को आधार के लिंक कराने का आज आखिरी मौका है। तो चलिए इस लेख को पूरा पढ़िएं और जानिएं कि अपने पीएफ खाते को आधार से लिंक कैसे कराएं।
इसे भी पढ़ें- पाकिस्तान WC 2023 खेलने भारत आएगा या नहीं इस पर सस्पेंस बरकरार, ICC और PCB के बीच हुई बैठक
आधार कार्ड से EPF को कैसे लिंक करें
इसके लिए आपको सबसे पहले ईपीएफओं की वेबसाइट e-SEWA portal https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाना होगा।
इसके बाद यूएएन नंबर डालकर खाते को लॉगइन करना है और फिर पासवर्ड भरना होगा।
इसके बाद मैनेज वाले सेक्शन पर क्लिक करना है और ईकेवाईसी वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
इसके बाद नया पेज ओपन होगा जहां पर आपको ईपीएफ खाते से लिंक करने के लिए आधार के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।
इसके बाद आधार वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है और फिर नंबर दर्ज करना है। इसके बाद आधार नंबर और अपना नाम दर्ज करना है। इसके बाद सेव वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
जब आपकी आधार कार्ड की डिटेल सेव हो जाएगी तो आधार डिटेल को UIDAI से वेरिफाई किया जाएगा।
इसके बाद केवाईसी का अप्रूवल मिलेगा और फिर आपके ईपीएफ से आधार लिंक हो जाएगा।