नई दिल्लीः भारतीय बाजारों में इन दिनों सरसों तेल की बिक्री का स्तर काफी बढ़ गया है, क्योंकि अब शादियों का सीजन चल रही है। बढ़ती बिक्री से खुदरा बाजारों के दुकानदार भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। बात शादी समारोह की नहीं अगर आप सरसों तेल की खरीदारी करना चाहते हैं तो फिर यह खबर आपके लिए बड़े ही काम की साबित होने जा रही है।
सरसों का तेल अपने उच्चतम स्तर से करीब 65 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया जा रहा है। सरसों का तेल आप आराम से बहुत सस्ते में खरीद सकते हैं। अगर आपने सरसों तेल खरीदने में देरी की तो फिर फछताना पड़ सकता है, क्योंकि आने वाले दिनों में कीमतें बढ़ने की उम्मीद लगाई जा रही हैं।
- सरसों तेल का ताजा रेट
देश की राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में सरसों तेल के दाम काफी ऊपर-नीचे हो रहे हैं, जिससे ग्राहकों के मन में खरीदारी को लेकर असमंजस की स्थिति पनप रही है। शहर में सरसों तेल का भाव 147 रुपये प्रति दर्ज किया जा रहा है। इसके बाद ग्राहकों के चेहरे पर काफी खुशी दिख रही है।
इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सरसों तेल का भाव काफी नीचे चल रहा है। यहां सरसों तेल के रेट 152 रुपये प्रति लीटर देखने को मिल रहे हैं। इसलिए आप सरसों तेल खरीदने में बिल्कुल भी देरी करने की जरूरत नहीं है, अगर देर की तो पछताना पड़ सकता है।
- यहां जानें सरसों तेल का दाम
यूपी के बुलंदशहर में सरसों तेल का ताजा रेट 145 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया जा रहा है। गिरती कीमतें देख बाजारों में ग्राहकों के चेहरे पर काफी उत्साह नजर आ रहा है। दूसरी भीड़ की वजह शादियों का समय भी बताया जा रहा है। 24 नवंबर को बुलंदशहर में सरसों तेल की कीमत 142 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया जा रहा है। इससे एक सप्ताह पहले 14 नवंबर को सरसों तेल का भाव मुजफ्फरनगर में 145 रुपये प्रति लीटर देखने को मिल रहा है।