Vastu for Unlucky Plants: अधिकांश लोग अपने घरों और गार्डन को खूबसूरत बनाने के लिए तरह – तरह के पेड़ – पौधे लगाते हैं। ये पौधे हमें ताजी हवा प्रदान करते हैं। इन्हें देखकर ही मन में शांति मिलती हैं। ये पर्यावरण के लिहाज से अच्छे माने जाते हैं। अगर देखा जाये तो कई पौधों को वास्तु के हिसाब से काफी ज्यादा लकी माना गया है। कुछ लोगों का मानना है कि इन्हें घर में लगाने से बरकत आती है और घर की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है। वास्तु की मानें तो पेड़ – पौधों का संबंध हमारे भाग्य और दुर्भाग्य से भी होता है। इसलिए हमें किसी भी पौधे को लगाने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लेना चाहिए। वास्तु के हिसाब कुछ पौधे बेहद ही अच्छे होते हैं, तो वहीं कुछ पौधे अशुभ होते हैं। ऐसे पौधों को घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। तो आईये आज हम यहां आपको बताते हैं कि घर, गार्डन और बालकनी में कैसे – कैसे पौधों को नहीं लगाना चाहिए।
Read Also- Nokia ने चोरी-छिपे लॉन्च किया 9 हजार रुपये वाला मजबूत और हल्का स्मार्टफोन, 3 दिन चलेगी बैटरी!
आंवला का पौधा
वैसे तो आंवले स्वास्थ्य के लिहाज से काफी अच्छा माना जाता है। ज्यादातर डॉक्टर इसे खाने की सलाह देते हैं, हालांकि, इस पेड़ को वास्तु के हिसाब से अच्छा नहीं माना गया है। वास्तु की मानें तो इस पौधे को घर में नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर की सुख-समृद्धि गायब हो जाती है। इतना ही नहीं यह पौधा घर में तनाव भी पैदा करता है।
कांटेदार पौधे
वास्तु की मानें तो कांटेदार पौधों को कभी भी घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए। ऐसे पौधों को बेहद ही अशुभ बताया गया है। ऐसे पौधों को घर में रखने से आपसी रिश्तों में कड़वाहट पैदा होने लगती है और परिवारिक सदस्यों के बीच दूरियां बढ़ने लगती हैं। गुलाब को छोड़कर हमें अपने घर में किसी भी पौधों को नहीं लगाना चाहिए।
नींबू का पौधा
वास्तु के हिसाब से घर में नींबू के पौधे को बेहद ही अशुभ माना गया है। इससे वास्तु दोष पैदा हो सकता है। इस पौधे को घर में लगाने से परिवार के सदस्यों के बीच तनाव पैदा होने लगती है। इसलिए नींबू के पौधे को घर में लगाने से मना किया जाता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Times Bull . Com इसकी पुष्टि नहीं करता है.)