नई दिल्लीः दिवाली का त्योहार आने वाला है, जिसे लेकर लोगों में काफी उत्सुकता दिख रही है। दिवाली पर्व से पहले ही मार्केट में अभी से लोग खरीदारी को घरों से बाहर निकलने लगे हैं। इस बीच सरकार ने गरीबों की मदद के लिए एक बड़ा ऐलान कर रखा है, जिस पर अब काम शुरू हो जाएगा।
गरीबों को फायदा पहुंचाने के लिए सरकार की ओर से अब एलपीजी सिलेंडर निशुल्क वितरण करने का ऐला किया या है, जो दिवाली पर होना है। उन्हें भुगतान उनके खाते में आधार बेस पेमेंट के जरिए देने का काम होगा, जो हर किसी का दिल जीतने के लिए काफी है।
इसका लोगों को बड़ी संख्या में होने जा रहा है। स्कीम से संबंधित चीजें जानने के लिए आपको कई जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा, जिसे जानना बहुत ही आवश्यक है।
जानिए कितने लाभार्थियों को मिलेगा लाभ
यूपी सरकार की ओर से दिवाली पर निशुल्क रसोई गैस सिलेंडर का फायदा करीब 1.75 करोड़ गरीब महिलाओं को दिया जाना है। वैसे भी इसका लाभ उसी शख्स को मिलेगा, जिसका नाम पीएम उज्जवल योजना से लिंक है।
अगर आपका नाम इस योजना से लिंक नहीं है तो फिर दिवाली पर फ्री गैस सिलेंडर का फादया नहीं दिया जाएगा। सरकार द्वारा सालाना दो गैस सिलेंडर फ्री में दिए जाने हैं, जिसके लिए समय सीमा भी तय कर दी गई है।
पहला सिलेंडर दिवाली पर दिया जाएगा, जबकि दूसरा जनवरी से मार्च के बीच में वितरण किया जाना संभव माना जा रहा है। यूपी सरकार ने कैबिनेट में इस फैसले को मंजूरी दे दी है। इसलिए अगर आपका आधार कार्ड सत्यापित नहीं पाया है तो तुरंत करवा लें।
विभाग ने दी बड़ी जानकारी
उत्तर प्रदेश खाद्य आपूर्ति विभाग के एडिशनल कमिश्नर की ओर से बड़ी जानकारी साझा की गई है। विभाग के मुताबिक, करीब 54 लाख लाभार्थियों का आधार सत्यापित है। इसकी पेट्रोलियम कंपनी द्वारा सत्यापित किया गया है। अभी कुल 1.75 करोड़ों लाभार्थियों को आधार कार्ड सत्यापित किया जाएगा, जिस काम को आप समय से पहले करा लें। सरकार पारदर्शिता के लिए यह काम करवा रही है। आप सिलेंडर प्राप्त करने से पहले विभागीय काम करवा लें, जिससे किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।