Jio के इस सस्ते प्लान का उठाएं मज़ा ! बिना किसी ऐड के सुन सकेंगे ऑनलाइन गाना, देखें यहां सारी डिटेल

Avatar photo

By

Jyoti Kumari

नई दिल्ली: Jio Saavn Pro Plan: अगर आप एक म्यूजिक लवर हैं और गानों को ज्यादा सुनना पसंद करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। जहां आप अपने म्यूजिक सुनने को एक आज ही लेवल पर ले जा सकते हैं।

जी हां, आपको नए और मनपसंद गानों को सुनने के लिए अलग से कोई भी पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। आपको सिर्फ एक मोबाइल प्लान लेना हैं और म्यूजिक का फुल ऑन मजा उठा पाएंगे। यकीन नहीं, तो चलिए इसके बारे में जानते है।

जियो का कौन-सा प्लान आएगा काम

दरअसल, आज हम आप यूजर्स के लिए एक खास रिचार्ज प्लान की बात कर रहे हैं। दरअसल, जियो अपने यूजर्स को मोबाइल रिचार्ज प्लान के साथ JioSaavn Pro की सुविधा दे रहा है। यह सुविधा म्यूजिक लवर्स के लिए लाई गई है। जो 269 रुपये वाले रिचार्ज प्लान के साथ फ्री मिलता है।

Jio Saavn Pro सब्सक्रिप्शन के फायदे

इसके फायदे की बात करें तो आपको ऑनलाइन गाने सुनने पर कोई भी ऐड्स नहीं दिखाए जाते हैं। इसका सब्सक्रिप्शन लेने पर आप अनलिमिटेड डाउनलोडिंग का फायदा उठा सकते हैं। साथ ही आपको हाई क्वालिटी ऑडियो का मजा भी मिलता हैं जिसका आनंद आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से उठा सकते हैं।

जियो के 269 रुपये वाला रिचार्ज प्लान

जियो के 269 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 28 दिन तक की है। यानी इस रिचार्ज प्लान की कीमत आपको डेली 10 रुपये से भी कम पड़ेगी। साथ ही आपको इसमें 42GB का डेटा और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा के साथ 100 एसएमएस हर रोज मिल रहे हैं। वहीं इसके अलावा आपको
JioSaavan Pro, JioTv, JioCinema, JioCloud का भी सब्सक्रिप्शन साथ मिल रहा है।

हालांकि आपको इसके अलावा और भी कई जियो के ऐसे प्लान देखने को मिल जाएंगे। जिन्हें आप अपने पसंद और जरूरतों के हिसाब से चुन सकते हैं क्योंकि कंपनी अपने ग्राहकों के लिए सस्ते से सस्ता और महंगे से महंगा प्लान लेकर आती हैं। बस इनके मिलने वाले बेनेफिट्स अलग होते हैं।

 

Jyoti Kumari के बारे में
Avatar photo
Jyoti Kumari ज्योति कुमारी, एक अनुभवी पत्रकार हैं। जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 5 साल हो चुके हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत TV 100 News Channel से की थी। इसके बाद इन्होंने National India News में प्रोड्यूसर और Anchor के तौर पर भी काम किया हैं। साथ ही और भी कई मीडिया चैनल्स में काम किया है। लेकिन अब पिछले 2 साल से गैजेट और एंटरटेनमेंट सेक्शन में TimesBull में अपना योगदान दे रही हैं। अगर आपको कंटेंट से रिलेटेड कोई भी शिकायत हो तो आप [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App