जियो के 90 दिनों वाले सस्ते रिचार्ज प्लान का उठाएं फायदा, कंपनी दे रही है 180GB का डेटा

Avatar photo

By

Jyoti Kumari

Reliance jio Long Validity Plan: रिलायंस जियो देश की टॉप टेलीकॉम कंपनियों में से एक है। देशभर में इसके करीब 44 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं। कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए कई रिचार्ज प्लान्स की लिस्ट को अलग अलग कैटेगरी में शामिल किया है। जिसमें सस्ते और महंगे दोनों तरह के प्लान उपलब्ध हैं।

अगर आप जियो ग्राहक हैं और किसी लंबी वैलिडिटी प्लान की तलाश में हैं तो आपके लिए यह खबर काम की हो सकती है। क्योंकि आज हम आपके लिए कंपनी का एक ऐसा प्लान लेकर आएं हैं जिसमें आपको लंबी वैलिडिटी मिलती है। साथ ही इसमें आपको भरपूर डेटा भी मिल रहा है। आइए, आपको बताते हैं इस प्लान के बारे में…

जियो का 749 वाला सबसे किफायती प्लान

जियो के हम जिस प्लान की बात कर रहे हैं वह 749 रुपये का प्रीपेड प्लान हैं। इसे Most Loved Plans की लिस्ट में शामिल किया गया है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए परफेक्ट है जो लंबी वैलिडिटी के साथ ज्यादा डेटा चाहते है। इसमें आपको कंपनी की तरफ से 90 दिन की वैलिडिटी मिलती है। जिससे आप किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।

इसके अलावा इस प्लान में आपको 180GB का इंटरनेट डेटा भी मिलता है, यानी आप हर रोज 2GB डेटा का फायदा उठा सकते है। साथ ही आपको इसमें 100 SMS का बेनिफिट मिल रहा हैं। वहीं इस प्लान में जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड जैसे ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल रहा है।

इस प्लान में मिलता है 42GB का डेटा फ्री

आपको बता दें कि अगर आप कोई ऐसा काम करते हैं जिसमें आपको इंटरनेट डेटा की ज्यादा जरूरत पड़ती है तो आप कंपनी का 719 रुपये वाले प्लान का फायदा उठा सकते हैं। इसमें आप ग्राहकों को 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसके साथ आपको इसमें हर रोज 2GB का डेटा के साथ 42GB डेटा फ्री मिलते है।

हालांकि आपको इससे भी ज्यादा एनुअल वाले रिचार्ज प्लान देखने के लिए मिल जाएंगे। लेकिन उनकी कीमत थोड़ी सी महंगी हो सकती है। अगर आप ज्यादा महंगी कीमत को अफोर्ड कर सकते हैं तो आप कंपनी की ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट कर कई एनुअल प्लान को देख उनका फायदा उठा सकते हैं।

Jyoti Kumari के बारे में
Avatar photo
Jyoti Kumari ज्योति कुमारी, एक अनुभवी पत्रकार हैं। जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 5 साल हो चुके हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत TV 100 News Channel से की थी। इसके बाद इन्होंने National India News में प्रोड्यूसर और Anchor के तौर पर भी काम किया हैं। साथ ही और भी कई मीडिया चैनल्स में काम किया है। लेकिन अब पिछले 2 साल से गैजेट और एंटरटेनमेंट सेक्शन में TimesBull में अपना योगदान दे रही हैं। अगर आपको कंटेंट से रिलेटेड कोई भी शिकायत हो तो आप [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App