नई दिल्ली Aadhar Card Update: आधार कार्ड एक जरुरी दस्तावेज में से एक है। इसमें लोगों की सारी पर्सनल जानकारी होती है। इसलिए यदि ये गलत हाथों में चला जाता है तो इसका उपयोग होने से आपको काफी नुकसान हो सकता है।
काफी बार आपकी पीठ पीछे आधार का गलत इस्तेमाल होता है और आपको इसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं होती है। अगर आप इससे बचने की सोच रहे हैं तो आप एक छोटा सा काम करके खुद को सेफ कर सकते हैं। आप अपने आधार कार्ड को अपनी ईमेल आईडी से लिंक कर सकते हैं।
अगर आप जालसाजों से बचना चाहते हैं तो अपने आधार को ईमेल आईडी से लिंक करके आपको ये लाभ हो जाएगा कि जब भी आपका आधार कोई इस्तेमाल करेगा, आपकी इसकी जानकारी मिल जाएगी। इससे आप अनजाने में किसी अपराध का भागीदार बनने से बच पाएंगे। इसके साथ में बैंक खाते से किसी भी धोखाधड़ी नहीं हो सकेगी।
ईमेल आईडी को आधार से कैसे करें लिंक
UIDAI के मुताबिक आपको अपने आधार को ईमेल से लिंक करना है तो आपको अपने पास के आधार केंद्र में जाना होगा। इस समय हर शहर में आपको आधार केंद्र मिल सकेंगे। इन केंद्रों पर आधार से जुड़े हर प्रकार के काम किए जाते हैं। आप इन केंद्रों पर जाकर आधार को ईमेल से लिंक करने का काम किया जा सकता है।
बहराल जिन लोगों का आधार कार्ड बिल्कुल नया है। उनको संभवत: इसकी आवश्यकता न हो। क्यों कि उनका आधार पहले से ईमेल से लिंक करना होगा। लेकिन जिन लोगों के आधार पुराने हैं। उन्होंने इसकी आवश्यकता पड़ सकती है। ईमेल आईडी लिंक होने के बाद आपके आधार कार्ड का उपयोग नहीं किया जाएगा।
आधार कार्ड में हुए ये बदलाव
आपको अपने आधार को हमेशा अपडेट रखें। यदि आपके घर का पता बदला है तो उसे ऑनलाइन ही अपडेट कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपके आधार से मोबाइल नंबर को लिंक करना बेहद जरुरी है।
यदि आपका मोबाइल नंबर को आधार से लिंक नहीं है तो आप आधार केंद्र पर जाकर इसे अपडेट कर सकेंगे। अगर नंबर लिंक हैं तो आप घर बैठे ही अपडेट कर पाएंगे। इसके लिए आपको आधार की ऑफिशियल वेबसाइट पर मांगी गई सारी जानकारी को देना होगा। इसके लिए कुछ शुल्क चुकाना होगा।