नई दिल्ली PF Scheme: अगर आपके पास पीएफ खाता है तो ये खबर आपके लिए काफी जरुरी साबित हो सकती है। सरकार के द्वारा पीएफ खाताधारकों की स्कीम चलाई जा रही है। इस स्कीम को EPFO के द्वारा किया जाता है। 20 या फिर उससे अधिक कर्मचारियों को सभी संस्था को इसके तहत कवर किया गया है और कुछ संगठन हैं जो कि 20 से कम लोगों को रोजगार देते हैं उनको भी कुछ छूट के साथ में कवर किया गया है। वहीं लोगों को पीएफ खाते से काफी लाभ होते हैं।
इसे भी पढ़ें- Aaj Ka Sone Ka Bhav: दिन ढलते ही सोने के रेट में तगड़ी गिरावट, 10 ग्राम का प्राइस सुन मची लूट
PF Scheme
आपको बता दें इंप्लॉय और इंप्लॉयर की मूल सैलरी और डीए का 12 फीसदी EPF में कंट्रीव्यूशन होता है। वहीं इंप्यॉयर के रिटायर होने के बाद उनको एक साथ रकम मिलती है। जिसमें दोनों पर ब्याज के अलावा उनका और नियोक्ता दोनों का कंट्रीव्यूशन शामिल होता है। वर्तमान में EPF जमा पर ब्याज दर 8.15 फीसदी हर साल के हिसाब से है। वहीं लोगों को PF के लाभ के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए। कहीं ऐसा न हो कि बिना किसी लाभ को जाने कुछ गलत कदम PF को लेकर उठा सकता है। इसके बाद काफी पछताना पड़ सकता है।
इसे भी पढ़ें- माइलेज और पॉवर का लाजवाब तड़का, सिर्फ 17 हजार में घर लाएं Honda Shine बाइक
वहीं EPFO एक ऐसे संस्थान हैं जो कि गैर-संवैधानिक है। ये कर्मचारियों को रिटायरमेंट के लिए पैसे बचाने के लिए प्रोत्साहित करता है। ये संगठन देश सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय के द्वारा शासित है। संगठन के द्वारा दी जाने वाली स्कीम्स भारतीय श्रमिकों और अंतर्राष्ट्रीय श्रमिकों को कवर करती हैं।
EPFO की स्कीम के लाभ
बता दें EPFO काफी समय से पैसों को बचाने में सहायता करता है। इस स्कीम में एक साथ निवेश करने की कोई भी जरुरत नहीं है। कर्मचारियों की सैलरी से मासिक कटौती होती है और इससे काफी समय में काफी बड़ी रकम बचाने में सहायता मिलती है। ये आपात स्थिति के दौरान किसी कर्मचारी को आर्थिक रूप से सहायता कर सकती है। ये रिटायरमेंट के समय पैसों को बचाने में सहायता करता है और एक शख्स को अच्छी जीवन शैली को बनाएं रखने में सहायता करता है।