नई दिल्ली DA Hike News: मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में इजाफा कर दिया है। इसी को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने सभी सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले कर दी है। राज्य के कर्मचारियों के हित में एक बड़ा फैसला ले लिया है। अब राज्य के कर्मचारियों के सामान डीए देने के आदेश जारी किए हैं। इसके बाद अब राज्य के कर्मचारियों को भी केंद्र सरकार के समान 42 फीसदी डीए मिलेगा। डीए जुलाई महीने की सैलरी में जोड़कर मिलेगा, जो कि अगस्त महीने की सैलरी में जुडकर मिलने लगेगा।
मध्य प्रदेश के सीएम ने एक सभा के आयोजन में कर्मचारियों का डीए केंद्र सरकार के बराबर करने का वादा किया था। इसी सिलसिलें में सीएम ने 14 जुलाई को ये निर्णय लिया है डीए को 42 फीसदी कर दिया है। डीए में इजाफे से सैलरी जनवरी 2023 से लागू होगी।
इसे भी पढ़ें- OnePlus का बाप Samsung का ये हैंडसेट बिक रहा 25 हजार रुपए में, यहां से ऑर्डर पर मिलेगा फायदा
ऐसे होगा इजाफा
जनवरी 2023 से जून महीने तक का एरियर 3 समान किस्तों में दिया जाएगा। वहीं छठवें पे कमीशन प्राप्त कर रहे कर्मचारियों के मामलों में भी डीए में समानुपातिक बढ़ोतरी की जाएगी। साल 2014 में 30 साल की सर्विस पूरी करने वाले कर्मचारियों को थर्ड बार स्केल से ही दिया जा रहा है। अब सरकार ने राज्य के कर्मचारियों को फोर्थ बार स्केल देने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में 1 जुलाई 2023 या फिर उसके पश्चात 35 साल की सर्विस पूरी कर ली है। उनको फोर्थ बार स्केल के आधार पर सैलरी दी जाएगी।
इसे भी पढ़ें- Weather Update: बारिश-बाढ़ से हाहाकार, इन राज्यों में आज होगी भारी वर्षा,संभलकर घर से बाहर निकलिएगा
कितने कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
सरकार ने इस निर्णय से मध्य प्रदेश के तकरीबन 7 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा होगा। राज्य में रेगुलर इनकम पाने वालों की संख्या 6,40,000 है। वहीं 1,10,000 सैलरीड कर्मचारी हैं। इस प्रकार टोटल 7,50,000 कर्मचारियों को बढ़े हुए DA का लाभ मिला है।