नई दिल्ली Ladli Behna Yojana 2023 List: केंद्रा सरकार और राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए कई शानदार स्कीम्स का संचालन कर रही हैं। इसमें लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) भी शामिल है। इस योजना को मध्य प्रदेश की निवासी महिलाओं के लिए शुरु किया गया है। राज्य सरकार का इस स्कीम को शुरु करने का सीधा उद्देश्य राज्य की महिलाओं को समाजिक स्तर पर सशक्त करना है। इस योजना के तहत मध्य प्रदेश में रहने वाली महिलाओं को 1000 रुपये की आर्थिक मदद देना है। ऐसे में महिलाओं को हर साल 12 हजार रुपये की सहायता प्राप्त होगी।
आपको बता दें अभी तक मध्य प्रदेश की निवासी महिलाओं को योजना के तहत पहली किस्त प्राप्त हो चुकी है इसके बाद महिलाओं को दूसरी किस्त का जोरों से बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में महिलाएं सोच रही हैं कि उनके खाते में कब पैसे ट्रांसफर होंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पहली किस्त महिलाओं के खाते में 10 जून को ट्रांसफर हुई थी इस हिसाब से दूसरी किस्त 10 जुलाई को खाते में ट्रांसफर हो सकती है। इसके लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने खुद महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर करेंगे।
इसे भी पढ़ें- 5 जुलाई को लड़कियों को क्रेजी करने और मार्केट में तबाही मचाने आ रहा OnePlus का धाकड़ फोन, फीचर्स कर देंगे दीवाना
राज्य सरकार ने कम की पात्रता
बता दें एमपी लाड़ली बहना योजना (MP Ladli Behna Yojana) के लिए विवाहित पात्र बहनों की आयु को कम कर दिया गया है। इससे पहले योजना के लिए आयु सीमा 23 साल थी। लेकिन अब इसे कम करके 21 साल कर दिया गया है। इस हिसाब से योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाएं एक बार फिर से फॉर्म फिल कर सकती हैं। वहीं 21 साल की बहनें भी इसके लिए आवेदन कर सकती हैं।
किसे मिलेगा योजना का लाभ
मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए सरकार ने लाडली लक्ष्मी योजना की तर्ज पर महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना को शुरू किया है। इस स्कीम के तहत 21 साल से 60 साल की शादीशुदा महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपये दिए जाएंगे। इस स्कीम का उद्देश्य राज्य की मूल महिलाओं को आर्थिक रुप से मजबूत करना है। इस स्कीम का लाभ विशेष रुप से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग की आर्थक रुप से कमजोर महिलाओं को दिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें- भारत की Safest कार जिसमे मिलती है 5 स्टार रेटिंग जानें इनकी शानदार कीमत
अब तक इतनी महिलाओं ने किया आवेदन
आपको बता दें सरकार के द्वारा शुरु की गई लाड़ली बहना योजना में अब तक 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं ने आवेदन किया है। वहीं 1 जून से जिले में स्वीकृति पत्र बांटे जाएंगे। जो कि एक हफ्ते तक चलेगा। सीएम ने सभी जिलों के प्रभारी मत्रियों को योजना के प्रमाण पत्र के वितरण कार्यक्रम में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
आपको बतादें इस स्कीम का लाभ 21 साल से 60 साल की आयु की महिलाओं को 1000 रुपये का लाभ दिया जा रहा है। ये लाभ उन महिलाओं को दिया जा रहा है जिनकी सालाना इनकम 2.50 लाख रुपय से कम है। इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार ने 8 हजार करोड़ रुपये का बजट बनाया है।