नई दिल्ली EPFO Update 2023: अगर ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स हैं तो आपको काफी बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें काफी बड़ी संख्या में कर्मचारियों को लाभ होने जा रहा है। केंद्र सरकार बहुत ही जल्द ईपीएफओ कर्मचारियों के खाते में ब्याज की रकम भेजने वाली है। जिसके बाद हर किसी का अमीर बनने का सपना साकार हो सकेगा।
आपको बता दें इस फाइनेंशियल ईयर सरकार ने 8.15 फीसदी की दर से ब्याज देने का ऐलान किया है। इसके बावजूद कर्मचारियों के खाते में ब्याज का पैसा ट्रांसफर नहीं हो पाया है। ऐसे में मीडिया में खबरें आ रही है कि मिलने वाला ब्याज का पैसा बहुत जल्द खाते में ट्रांसफर होने वाला है। जिसके बाद ईपीएफओ खाता धारकों के खाते में एक बड़ी रकम आने के आसार है। ये कर्मचारियों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगा।
इसे भी पढ़ें- Arvind Akela Kallu ने Neelam Giri को छुआ ऐसी जगह एक्ट्रेस बोली चुभुर.. चुभुर..
फटाफट जानें खाते में कितना आएगा पैसा
केंद्र सरकार बहुत ही जल्द ईपीएफओ कर्मचारियों के खाते में ब्याज की रकम ट्रांसफर करेगी। इस बार ईपीएफओ कर्मचारियों के खाते में 8.15 फीसदी की दर से ब्याज देगी। जिसका ऐलान सरकार के द्वारा पहले ही कर दिया गया था। सरकार इस बार 8.15 फीसदी की दर से ब्याज का पैसा देगी। अब आप सोच रहे होंगे कि कितनी रकम ब्याज के रूप में ट्रांसफर की जाएगी।
बता दें अगर आपके खाते में 5 लाख रुपये हैं तो 8.15 फीसदी की दर से 42,000 रुपये ब्याज के रुप में ट्रांसफर किए जाएंगे। इसके अलावा अगर आपके खाते में 7 लाख रुपये हैं तो 58,000 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। ब्याज की राशि कर्मचारियों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें- आने वाली है 3 नई Bikes, देखते ही देखते लोगों की बन जाएगी चहेती
पीएफ खाते में इतने फीसदी जमा होता है पैसा
ईपीएफओ के सभी सदस्यों के पास पीएफ खात होता है जिसमें हर महीने डीए के रूप में 12 फीसदी पैसा कटकर जमा होता है। डीए के रूप में जमा किया पैसा जरुरत के समय मिलता है वरना खाताधारक के रिटायरमेंट के बाद खाते में जमा पैसा मिलता है। नियोक्ता का पूरा योगदान 8.33 फीसदी पैसा ईपीएस के रूप में जमा होता है वहीं 3.67 फीसदी ईपीएफ खाते में जमा होता है।
कब निकाल सकते हैं ईपीएफओ से पैसा
आपको बता दें पीएफ खाते में जमा पैसा आंशिक रुप से निकाला जा सकता है। बहराल इसके नियम के मुताबिक कर्मचारी रिटायरमेंट के बाद पैसा निकाल सकता है। इसके अलावा कर्मचारी के 2 महीनेे तक बेरोजगार रहने पर भी पीएफ खाते से पैसा निकाल सकता है। या फिर किसी मेडिकल एमरजेंसी, शादी, होम लोन, आदि पर भी खाते से पैसा निकाला जा सकता है।