नई दिल्लीः सर्दियों के सीजन में लगातार सोना-चांदी के रेट में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है, जिससे हर किसी के मन में पशोपेश पनप रहा है। अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो फिर इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ने की जरूरत है। शादियों के सीजन में अब सोना उच्चतम स्तर से करीब 4,400 रुपये सस्ता मिल रहा है, जिसकी आप खरीदारी कर पैसों की बचत करने का सपना साकार कर सकते हैं।
दिल्ली से लेकर मुंबई तक वैसे तो सोना ग्राहकों की संख्या में लगातार इजाफा होता दिख रहा है। शहनाई के अवसर पर हर कोई सोना खरीदने का सपना साकार करना चाहता है। सर्राफा बाजार के जानकारों के मुताबिक, अगर आपने अब सोना नहीं खरीदा तो फिर पछताना पड़ सकता है। शुक्रवार सुबह एमपी की राजधानी भोपाल में 22 कैरेट सोने की कीमत 52,230 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 54,840 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।
- सोने के दाम में दर्ज की गई बढ़ोतरी
एमपी का राजधानी भोपाल के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोना 52,030 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। 24 कैरेट सोना कल 54,630 रुपये प्रति 10 ग्राम बिकता नजर आया है। गुरुवार को 75,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई थी। आज शुक्रवार को 74,000 के दाम पर बिकती नजर आई। देश के बाकी शहरो में भी सोने के रेट के यही हाल हैं।
- यहां जानिए 22 से 24 कैरेट सोने की शुद्धता
भारतीय सर्राफा बाजार में 24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध माना जाता है। 22 कैरेट लगभग 91 फीसदी शुद्ध समझा जाता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार करने का काम किया जाता है। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते। आप खरीदते वक्त इसलिए कैरेट की जानकारी जरूर रखें, जिससे आप ठगी से बच सकते हैं।
- बाजार में जानिए सोने का रेट
भारतीय सर्राफा बाजार में आप सोना-चांदी के दाम को आसानी से घर बैठे पता लगाने का सपना साकार कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देनी होगी। आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।