Gold Price Update: गुरुवार को रॉकेट बना सोना, आया जबरदस्त उछाल, जानिए कितना महंगा हुआ 22 कैरट सोना

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। सोने की कीमतें इस समय अपने (Gold Rate Today) उच्च स्तर पर बनी हुई हैं। 24 कैरेट सोने का भाव (24ct gold price today) का भाव आज यानी 28 मार्च 2024 को 66971 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। सोने की कीमतों में इस हफ्ते अच्छी-खासी तेजी देखने को मिली है।

अब तो गोल्ड के प्राइस को देखकर ही डर लगने लगा है। इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त ही उछाल देखने को मिला है। वहीं, चांदी का भाव 74 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है। राष्ट्रीय स्तर पर 995 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 66703 रुपये है, जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत 74011 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

आज क्या है सोने-चांदी की कीमत?

आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज यानी 28 मार्च की सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम बढ़कर 66703 रुपये हो गया है। वहीं, 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाला 10 ग्राम गोल्ड आज 61345 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले (18 कैरेट) सोने की कीमत 50228 पर आ गए हैं। वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड (14 कैरेट) गोल्ड आज महंगा होने के बाद 39178 हो गया है। इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलों चांदी की कीमत आज 74011 रुपये हो गई है।

आज दिल्ली में क्या है सोने के भाव

दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 61,510 रुपये है, जबकि 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 67,090 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई में क्या है सोने की कीमत

मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 61,360 रुपये है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 66,940 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अहमदाबाद में गोल्ड का दाम क्या है?

अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 61,410 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 66,990 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत क्या है?

चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 61,410 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 66,990 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

कोलकाता में गोल्ड का क्या है दाम?

कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 61,360 रुपये है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 66,940 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

गुरूग्राम में सोने की कीमत क्या है?

गुरूग्राम में 22 कैरेट सोने की कीमत 61,510 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 67,090 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

लखनऊ में क्या है सोने के भाव

लखनऊ में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 61,510 रुपये है, जबकि 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 67,090 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App