Gold Price Today: गोल्ड की कीमतों में आया भयंकर उछाल, गुरुवार को ऑल टाइम हाई पर पंहुचा सोना, जानिए 22 कैरट की कीमत

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमतों (Gold Price Today) में लगातार ही बदलाव देखने को मिल रहा है। सोने के दाम इस समय बुलेट ट्रेन की स्पीड से भाग रहे हैं। पिछले दो दिनों से जारी तेजी के बीच आज यानी 21 मार्च को भयंकर उछाल देखने को मिला है। सोना-चांदी महंगा हुआ है।

आज सोने और चांदी के बढ़ते दाम को देखकर मार्केट में कोहराम मच गया है। सोने के दाम आज 66 हजार के पार भी पहुंच गया है। सोने-चांदी की कीमतों को देखने के बाद लोगों ने अपना माथा पकड़ लिया है।

सोना खरीदना लगातार महंगा होता जा रहा है और गुरुवार को इसकी कीमत (Gold Price) नए शिखर पर पहुंच गई। आज यानी 21 मार्च 2024 को 66968 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है। ये सोने का नया रिकॉर्ड लेवल है। चांदी की कीमत 75448 रुपये प्रति किलों पहुंच गई है। तो आईये सोने और चांदी की कीमत पर एक नजर डालते हैं:-

सोने की कीमतों में आया उछाल

गोल्ड ने आज नया रिकॉर्ड स्तर छू लिया है। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स (IBJ) की वेबसाइट के मुताबिक, आज यानी 21 मार्च को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 66700 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि, 22 कैरेट वाले सोने के दाम 61342 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। 18 कैरेट वाले सोने का रेट 50226 रुपये प्रति 10 ग्राम कम होकर पहुंच गया है। जबकि, 14 कैरेट वाले सोने की कीमतें 39176 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है।

चांदी की कीमत क्या है

चांदी की कीमत आज यानी 21 मार्च 2024 को 75,448 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है।

मुंबई में आज सोने की कीमत

मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 60,790 रुपये है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 66,320 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

आज क्या है दिल्ली में कीमत

दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की मौजूदा कीमत लगभग 60,940 रुपये है, जबकि 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 66,470 रुपये है।

अहमदाबाद में आज सोने की कीमत

अहमदाबाद में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 60,840 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 66,370 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

कोलकाता में गोल्ड की कीमत क्या है

कोलकाता में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 60,790 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 66,320 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

गुरूग्राम में गोल्ड की कीमत क्या है

दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की मौजूदा कीमत लगभग 60,940 रुपये है, जबकि 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 66,470 रुपये है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App