Gold Price Today: मंगलवार को फिर 230 रुपये तक महंगा हुआ गोल्ड,सोने के नए रेट्स देख महिलाएं पकड़ रही सिर

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 9 अप्रैल 2024 को सोने और चांदी (Sona-Chandi Ke Bhav) की कीमत में बढ़त दर्ज हुई है। अभी तो शादियों का भी सीजन नहीं चल रहा है, इसके बावजूद भी गोल्ड के दाम (Gold-Silver Rates, April 09) में लगातार ही उछाल देखने को मिल रहा है।

सोने के दाम 71 के पार पहुंच पहुंच गया है। गोल्ड की कीमतों को देखकर अब डर सा लगने लगा है। दस ग्राम सोना महंगा होकर आज 71,507 रुपये का हो गया है। एक किलो चांदी की दरों में भी मजबूती आई है और अब बढ़कर 81700 रुपये पहुंच गई है।

एक समय ऐसा हुआ करता था जब सोने की कीमत 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम बेची जा रही थी, लेकिन अब सोने के भाव दिनों – दिन आसमान को छूते हुए ही चले जा रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 71221 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है, जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) 81700 रुपये है।

आज क्या है सोने-चांदी की कीमत?

आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज यानी 9 अप्रैल 2024 की सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने की कीमत बढ़कर 71221 रुपये पहुंच गई है, जबकि 916 शुद्धता वाले गोल्ड के दाम आज 65500 रुपये का हो गया है। जबकि, 750 प्योरिटी वाले सोने के रेट 53630 पर आ गए हैं। वहीं, 585 प्योरिटी वाला सोना आज फिर महंगा होकर 41832 रुपये हो गया है। इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी की कीमत आज 81700 रुपये की हो गई है।

मिस्ड कॉल से जानिए गोल्ड और सिल्वर के दाम

ibja की तरफ से शनिवार और रविवार के साथ ही केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों को छोड़कर हर दिन सोने के रेट जारी किये जाते हैं। गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए आपको कहीं जाने की जरुरत नहीं है। आप घर बैठे 8955664433 पर मिस्ड कॉल देकर कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स प्राप्त कर सकते हैं।

इन शहरों के जानिए सोने के भाव

          22 कैरेट   24 कैरेट  18 कैरेट
चेन्नई :   66,610,  72,660,  54,570
नई दिल्ली : 65,810,  71,780,  53,850
अहमदाबाद : 65,710, 71,680,  53,760
अयोध्या : 65,810, 71,780,  53,850
मुंबई :   65,660, 71,630 , 53,720
कोलकाता : 65,660,  71,630,  53,720
लखनऊ : 65,810, 71,780,  53,850
Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App