GOLD PRICE TODAY : रविवार को रॉकेट बने गोल्ड के दाम, फिर भी सस्ते रेट में खरीदें, जानिए 22 कैरट की कीमत

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में लगातार ही बदलाव देखने को मिल रहा है। गोल्ड के दाम कभी कम तो कभी तेजी से बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार ही बदलाव दर्ज किया जा रहा है।

यदि आप सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको उससे पहले एक बार रेट जरूर जान लेना चाहिए। इस समय शादियों का सीजन चल रहा है और शादियों के समय में गोल्ड की डिमांड काफी ही ज्यादा अधिक बढ़ जाती है।

3 मार्च 2024 को पूरे भारत में सोने की कीमतें काफी हद तक स्थिर देखने को मिली है। करीब से देखने पर पता चलता है कि 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की औसत कीमत लगभग 64,090 रुपये है, जबकि 22 कैरेट सोने की औसत कीमत 58,750 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, चांदी बाजार में लगातार तेजी का रुख देखने को मिल रहा है, चांदी की कीमत 73,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

दिल्ली में आज क्या है सोने की कीमत

आज, 3 मार्च, 2024 तक, दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 58,900 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 62,240 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई में आज सोने की कीमत

फिलहाल मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 58,750 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 64,090 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अहमदाबाद में सोने के रेट क्या है

अहमदाबाद में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 58,800 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 64,140 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

कोलकाता में क्या है सोने की कीमत

कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 58,750 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 64,090 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

गुरूग्राम में गोल्ड का भाव क्या है

गुरूग्राम में 22 कैरेट गोल्ड का भाव 58,900 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 64,090 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

लखनऊ में गोल्ड का भाव क्या है

लखनऊ में 22 कैरेट गोल्ड का भाव 58,900 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 64,240 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मिस्ड कॉल से चेक करें सोने चांदी के दाम

गोल्ड और सिल्वर का दाम जानने के लिए आपको कहीं जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। आप घर बैठे अपने शहर का रेट प्राप्त कर सकते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत जानने के लिए आपको 8955664433 पर मिस्ड कॉल देने होगा। इसके कुछ ही देर के बाद आपको एसएमएस के जरिए रेट की जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा आप अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के जरिये भी सोने और चांदी की कीमत जान सकते हैं। हालांकि, छुट्टियों के दिन रेट जारी नहीं किये जाते हैं।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App