Gold Price Today: Airplane की स्पीड से भी तेज भाग रहा गोल्ड का दाम, 10 ग्राम की कीमत जान मचा कोहराम

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। सोने की कीमत (Gold Price Today) में आज यानी 14 मार्च को फिर से उछाल देखने को मिला है। सोने और चांदी (Gold Silver Rate Today) के दामों में हर दिन ही बदलाव देखने को मिल रहा है। गोल्ड कभी महंगा तो कभी सस्ता होता हुआ दिख रहा है।

पिछले दिनों सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन आज फिर से सोने के दाम में तेजी देखी गई है। गोल्ड के पार अभी भी 65 हजार के पार पहुंच गए हैं। दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत में 132 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि चांदी की कीमत में 1,107 रुपए की बड़ी तेजी आई है।

इस तेजी के बाद 10 ग्राम सोने का भाव आज 65467 रुपये हो गया है और चांदी की कीमत 73576 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। यदि आप सोने और चांदी की खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको कुछ दिन रुक जाना चाहिए, क्योंकि इन दिनों सोने के दाम में लगातार ही तेजी देखने को मिल रही है। तो आईये एक नजर डालते हैं सोने के रेट्स पर:-

आज क्या है सोने की कीमत

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक आज यानी 14 मार्च को 24 कैरेट सोने की कीमत 65467 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि पिछले दिनों कीमत 65,334 रुपये दर्ज की गई थी। 995 प्योरिटी वाले सोने के भाव 65,205 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं 22 कैरेट वाले सोने के दाम 59968 रुपये है।

18 कैरेट वाले सोने का रेट 49,100 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर पहुंच गया है, जबकि 14 कैरेट के सोने का भाव 38,298 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। जबकि, चांदी की कीमत आज 73,576 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है।

मुंबई में आज क्या है सोने की कीमत

मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत ₹6034 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹6583 प्रति ग्राम है।

कोलकाता में आज सोने की कीमत

कोलकाता में आज यानी 14 मार्च को 22 कैरेट सोने के भाव ₹ 6034 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6583 प्रति ग्राम है।

चेन्नई में आज सोने की कीमत

चेन्नई में आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6109 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने के रेट ₹ 6664 प्रति ग्राम है।

दिल्ली में गोल्ड का दाम

दिल्ली में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 6049 रुपये प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 6598 रुपये प्रति ग्राम है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App