SONE KA TAZA BHAV: मंगवलार को सोने के दाम हुए धड़ाम, इतना सस्ता हुआ 22 कैरेट गोल्ड का भाव

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। सोना-चांदी (Sona-Chandi Ke Bhav) के खरीदारों के लिए खुशखबरी है। गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में आज यानी 26 मार्च 2024 (Gold Price Today) को कमी देखने को मिली है। इस कारोबारी हफ्ते में सोने के भाव में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। सोने के रेट अभी भी 66 हजार से अधिक ट्रेंड करते हुए दिख रहे हैं।

सोने की कीमतों में लगातार ही बदलाव देखने को मिल रहा है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, 24 कैरेट सोने (Gold) का रेट 66243 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत 73, 903 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई है। यदि आप सोना और चांदी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको उससे पहले सोने के रेट जरूर जान लेने चाहिए।

आज क्या है सोने की कीमत

IBJA की वेबसाइट के मुताबिक, 24 कैरट सोने की कीमत 65979 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट के सोने का रेट 60, 679 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट के सोने का रेट 49,682 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट सोने का भाव 38, 752 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।

आज दिल्ली में क्या है सोने का रेट

26 मार्च 2024 को दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की मौजूदा कीमत लगभग 61,300 रुपये है, जबकि 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 66,860 रुपये है।

मुंबई में गोल्ड के भाव क्या है

मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 61,150 रुपये है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 66,710 रुपये है।

अहमदाबाद में सोने के दाम

अहमदाबाद में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 61,200 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 66,760 रुपये है।

चेन्नई में क्या है सोने की कीमत

चेन्नई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 62,000 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 67,640 रुपये है।

कोलकाता में गोल्ड का क्या भाव

कोलकाता में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 61,150 रुपये है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 66,710 रुपये है।

गुरूग्राम में सोने की कीमतें

कोलकाता में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 61,300 रुपये है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 66,860 रुपये है।

उल्लेखनीय है कि आईबीजीए की तरफ से जारी कीमतों से अलग-अलग शुद्धता के गोल्ड के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है। ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के होते हैं। इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App