Aaj Ka Sone Ka Bhav 22 september 2023: सोना-चांदी के दाम में (Sona Chandi ka Bhav) लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। हर दूसरे दिन सोना महंगा तो कभी सस्ता हो रहा है। ऐसे में ग्राहकों को भी परेशानी हो रही हैं। उन्हें समझ नहीं है कि मार्केट में कब क्या रेट चल रही है, ताकि वो गहने की खरीदारी कर सके। शादियों का सीजन बहुत ही नजदीक आ गया है। ऐसे में लड़का – लड़की के माता – पिता गोल्ड खरीदने के इंतजार में बैठे हुए हैं। शादियों में देखा जाये तो सबसे अधिक सोने की खरीदारी होती है। अब आपके भी मन में सवाल उठ रहा होगा कि सोने का भाव क्या चल रहा है।
तो शुक्रवार को राष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमत में मामूली गिरावट देखने को मिली है। आज यानी 22 सितंबर को भारत में 22 कैरेट सोने का भाव 55,050 रुपये प्रति 10 ग्राम है। बीते दिनों 22 कैरेट सोने की कीमत 55,200 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। तो देखा जाये तो कुछ खास ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिला है। जबकि, 24 कैरेट सोने की कीमत 60,050 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, पिछले दिनों यह कीमत 60,230 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।
आपके शहर में सोने (24k) सोने की कीमत
चेन्नई में सोने की कीमत 60330 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में सोने की कीमत 60200 रुपये प्रति10 ग्राम है।
मुंबई में सोने की कीमत 60050 रुपये प्रति10 ग्राम है।
कोलकाता में सोने की कीमत 60050 रुपये प्रति10 ग्राम है।
लखनऊ में सोने की कीमत 60,200 रुपये प्रति10 ग्राम है।
जानिए चांदी की कीमतें:-
चेन्नई में चांदी की कीमत 72993 रुपये/1 किलोग्राम है।
दिल्ली में चांदी की कीमत 72993 रुपये/1 किलोग्राम है।
मुंबई में चांदी की कीमत 72993.0 रुपये 1 किलोग्राम है।
कोलकाता में चांदी की कीमत 72993.0 रुपये/1 किलोग्राम है।
जानकारी के लिए बता दें कि सोने की दरें में जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं किये गए हैं। आप अपने नज़दीकी जौहरी से संपर्क करें।