नई दिल्ली EPFO New Update: अगर आप EPFO सब्सक्राइबर्स हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद ही खास हो सकती है। दरअसल कर्मचारियों को एक तगड़ी सौगात मिलने जा रही है। जिसका लाभ देश के लाखों कर्मचारियों को मिलेगा। आपको बता दें केंद्र सरकार कर्मचारियों के खाते में ब्याज का पास ट्रांसफर करने जा रही है। जिसके बाद सभी कर्मचारी खुशी से झूम रहे हैं। सरकार ने फाइनेंशियल ईयर 2022-2023 के लिए 8.15 फीसदी की दर से ब्याज देने का ऐलान किया था। बहराल अभी तक ये रकम कर्मचारियों के खाते में ट्रांसफर नहीं हुई है।
लेकिन ये चर्चा हो रही है कि बहुत ही जल्द कर्मचारियों के खाते में ये रकम ट्रांसफर हो सकती है। इस पैसे के आने के बाद कर्मचारी खुशी से झूम रहे हैं। एक साथ इतनी रकम किसी गिफ्ट से कम नहीं है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये रकम तकरीबन 6 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगी। लेकिन सरकार ने इसके बारे में किसी भी तरह का ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है।
इसे भी पढ़ें- सहारा निवेशकों के लिए खुशखबरी, फंसा पैसा मिलेगा वापस, इन स्टेप्स को करें फॉलो
कर्मचारियों के खाते में जल्द आएगा ब्याज का पैसा
केंद्र सरकार ने कर्मचारी निधि संगठन के कर्मचारियों के खाते में ब्याज का पैसा जल्द ट्रांसफर करेगी। इस बार पीएफ कर्मचारियों के खाते में 8.15 फीसदी ब्याज का पैसा आना संभव है, जिसकी सरकार ने काफी दिन पहले घोषणा कर दी थी। ऐसे में ये पैसा संभव माना जा रहा है।
कर्मचारियों का इंतजार हुआ खत्म
जानकारी के मुताबिक कर्मचारियों के पीएफ खाते में यदि 5 लाख रुपये जमा हैं तो फिर ब्याज के रूप में 42 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। इसके अलावा आपके खाते में यदि 7 लाख रुपये जमा हैं तो फिर ईपीएफओ ब्याज के रूप में 58 हजार रुपये की रकम आनी तय मानी जा रही है। कर्मचारियों के लिए ये पैसा किसी बूस्टर डोज से कम नहीं है।
इसे भी पढ़ें- Amrapali संग नहीं बल्कि Yamini Singh को अपनी बाहों में लेकर झरने किनारे रोमांस करते दिखें Nirahua
यहां चेक करें पैसा
ऐसे में अगर आप कहीं पैसा चेक करने के लिए जा रहे हैं तो आपको बता दें आपको कहीं भी जाने की जरुरत नहीं है। एक ऐसा तरीका हैं जिससे आप घर पर बैठे-बैठे ब्याज का पैसा चेक कर सकते हैं। पैसा चेक करने के लिए उमंग ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा ईपीएफओ की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पैसा चेक कर सकते हैं।