बंजर जमीन पर जादुई फूल की करें खेती, हर महीने होगी बंपर कमाई, जानें डिटेल

Avatar photo

By

Adarsh Pal

नई दिल्ली Business Idea: अगर आप बिजनेस से बंपर कमाई करना चाहते हैं तो आज हम आपको एक शानदार बिजनेस प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। ये एक ऐसा बिजनेस हैं जिसको जादुई बिजनेस कहा जा सकता है। क्यों कि इसमें निवेश करने से घाटा नहीं होता है।

दरअसल हम इस लेख में बात कर रहे हैं जादुई फूलों की खेती के बारे में, यूपी के हमीरपुर जिले में बुदेंलखंड के किसान जादुई फूलों की खेती कर अपनी तकदीर बदल रहे हैं। किसान भी इसकी तरफ रूख कर रहे हैं। इस लिहाज से जादुई फूल यानि कि कैमोमाइल फूल के नाम से जाना जाता है। इन फूलों से आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक दोनों ही तरह की दवाइयां बनाई जाती है। इसकी काफी मांग है।

जादुई फूल में निकोटीन नहीं होता है। ये पेट से जुड़ी सारी बीमारियों का रामबाण हैं। इन फूलों का उपयोग ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने में किया जाता है। वहीं किसानों को कहना है कि जादुई फूलो की मांग आयुर्वेद कंपनी में अधिक है। ऐसे में काफी सारे लोग फूलों की खेती करने लगे हैं।

कैसे करें उत्पादन और कमाई

वहीं बंजर जमीन पर जादुई फूल की बंपर पैदावार होती है। इन्हीं फूलों की खेती से किसान अपनी आर्थिक सेहत दुरस्त कर सकते हैं। एक एकड़ जमीन में 5 क्विंटल से जादुई फूल उग जाते हैं। वहीं एक हेक्टेयर में करीब 12 क्विंटल तक जादुई फूलों की पैदावार हो जाती है।

इसकी लागत तकरीबन 10 हजार से 12 हजार रुपये आती है। लागत से इसमें 5 से 6 गुना लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसकी फसल 6 महीने में तैयार हो जाती है। यानि कि 6 महीने में किसान लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं। कुछ सालों तक इन फूलों की खेती करने से जल्द ही करोड़पति बन सकते हैं।

जादुई फूलों के लाभ

इन सभी फूलों को सुखाकर इसकी चाय भी बनाकर पी जाते हैं। इसकी चाय से अल्सर और डायबिटीज आदि से छुटकारा मिल सकता है। वहीं स्किन रोगों में भी कैमोमाइल काफी लाभदायक है। ये जलन और अनिंद्रा, चिड़चिड़ापन के लिए बेहद लाभदायक है। इस फूल का इस्तेमाल मोव, घाव, चोट और पेट की बीमारियों को दूर करने में किया जाता है।

Adarsh Pal के बारे में
Avatar photo
Adarsh Pal आदर्श पाल छत्रपति शाहू जी महाराज युनिवर्सिटी कानपुर से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त कर टाइम्सबुल मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव। टाइम्सबुल में आने से पहले आदर्श पाल न्यूज बाइट और न्यूज चेकर हिंदी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App