नई दिल्ली 7th Pay Commission Update: अगर आप केंद्रीय कर्मचारियों हैं तो ये आपके लिए बेहद खास खबर हो सकती है। आपको बता दें इस समय केंद्रीय कर्मचारी डीए का इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के उनके प्रमोशन से जुड़ं नियमों में बड़ा बदलाव किया है। जानकारी के अनुसार, कर्मचारियों के प्रमोशन के लिए जरुरी मिनिमम सेवा के मानदंडो को अपडेट किया है।
इसे भी पढ़ें- करो या मरो मुकाबले में Rohit Sharma ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, जानें कैसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11
किया गए संशोधन उन रक्षा नागरिक कर्मचारियों पर लागू होंगा, जो कि 7वें वेतन आयोग के आधार पर है। इसके तहत मैट्रिक्स और सैलरी स्तरों का भी पलना करना होगा। वहीं ऐसे कर्चारियों की सैलरी का पेमेंट रक्षा सेवा अनुमान से किया जा रहा है। हाल ही में रक्षा मंत्रालय ने नोटिफिकेशन में प्रमोशन की योग्यता के बारे में लोगों को जानकारी दी है। इसमें लेवल 1 से 2 तक के लिए 3 साल तक का अनुभव, लेवल 2 से 4 के लिए 8 साल तक का अनुभव जरुरी है। इस प्रकार लेवल 17 तक के कर्मचारियों को 1 साल से लेकर 12 साल तक का अनुभव होने पर प्रमोशन दिए जाने का प्रावधान है।
इसे भी पढ़ें- सबके छक्के छुड़ाने आई Bajaj Pulsar NS250 बाइक, रोला काटने वाला इंजन सबका निकालेगा पसीना
आने वाला है डीए
सरकार अपने 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचाियों और पेंशनधारकों के लिए डीए देने जा रही है। ऐसा अनुमान है कि दूसरी छमाही के लिए DA 3 फीसदी बढ़ाकर 45 फीसदी तक बढ़ाया जा सकता है। DA में किया गया इजाफा 1 जुलाई से लागू होगा। फिलहाल सरकार ने 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनधारकों को 42 फीसदी डीए मिल रहा है। डीए में आखिरी बार संशोधन 24 मार्च को किया गया था और ये 1 जनवरी से लागू था।