नई दिल्ली: LPG Gas Cylinder. देश में मौजूदा समय में खाना बनाने के लिए रसोई गैस सिलेंडर का उपयोग हो रहा है। तो वही केंद्र में मोदी सरकार के उज्जवला योजना के तहत करोड़ो गैस सिलेंडर फ्री कनेक्शन दिया गया है। जिससे कहा जा सकता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी बहुततायत रूप में गैस सिलेंडर से खाना बनाया जा रहा है। लेकिन रसोई गैस सिलेंडर से लेकर ऐसी कई प्रकार की उपयोगी जानकारी है जिसे जानना आपके लिए बहुत ही जरूरी है नहीं तो आपका इसका कामयाज ना खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
आपको बता दें कि देश में मिलने वाले हर एलपीजी गैस सिलेंडर की एक एक्सपायरी डेट होती है। और यह एक्सपायरी डेट उस गैस सिलेंडर पर लिखी होती है। लेकिन इस अल्फाबेट को लोग कोड नहीं कर पाते हैं। जिसके पीछे की वजह कम जानकारी भी हो सकती है। ऐसे में आपके लिए गैस सिलेंडर का इस्तेमाल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिस ना हो जाए तो इसके लिए आप इस खबर को पूरा पढ़ सकते हैं।
अक्सर देखने में आया है कि लोग एक्सपायर हुए गैस सिलेंडर को जाने और अनजाने रूप में यूज करते रहते हैं। जिससे इस क्षेत्र से जुड़े एक्सपर्ट बताते हैं कि गैस सिलेंडर के फटने की संभावना बढ़ जाती है। यानी कि कुछ बड़ी अनहोनी भी हो सकती है।
ये रही गैस सिलेंडर पर अल्फाबेट्स एक्सपायरी डेट डिटेल्स
- गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट अल्फाबेट्स के सिग्नल में होती है
- एलपीजी गैस सिलेंडर पर A23, B23 और C24 लिखा होता है।
- जिसमें इसमें A का मतलब जनवरी से मार्च का महीना है।
- इसके आगे B का सिग्नल अप्रैल से जून के महीने के बारे में बताता है।
- वही C का सिग्नल जुलाई से सितंबर होता है।
- ऐसे हीऔर D का सिग्नल अक्टूबर से दिसंबर के महीने को दर्शाता है।
- इसे बाद में अल्फाबेट्स के आगे लिखा अंक (23,24) साल को बताता है।
आपको बता दें कि गैस सिलेंडर के एक्सपायर होने जाने के बाद अगर उसमें गैस भर दी जाती है, तो गैस का दबाव सिलेंडर नहीं कर सकता, जिससे गर्मी बढ़ने पर आग लगने और यहां तक के ब्लास्ट होने तक की तक घटना हो सकती है।