नई दिल्लीः केंद्रीय कर्मचारियों की अब बहुत जल्द ही लॉटरी लगने जा रही है, जिसकी चर्चा काफी तेजी से चल रही है। यदि आपके घर में कोई केंद्रीय कर्मचारी या पेंशनधारी है तो फिर आपकी किस्मत बहुत जल्द ही चमकने वाली है। माना जा रहा है कि केंद्र सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के डीए में 4 फीसदी का इजाफा करने जा रही है। जिससे डीए केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर हो जाएगा। इससे करीब देशभर के एक करोड़ कर्मचारियों को रिकॉर्डतोड़ फायदा होगा। हालांकि, सरकार ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी शेयर नहीं की है। लेकिन, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 4 प्रतिशत डीए बढ़ोतरी से राज्य सरकार के कर्मचारियों का वेतन 1,600-6,000 तक बढ़ जाएगा। बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार भी कर्मचारियों के वेतन में साल में दो बार संशोधन करती है।
डीए में होगी बंपर बढ़ोतरी
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों के डीए में करीब 4 प्रतिशत का इजाफा होने की बात कही जा रही है, जिसके बाद बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा। इसके बाद सैलरी में बंपर बढ़ोतरी होगी। वर्तमान में कर्मचारियों को 42 प्रतिशत डीए का फायदा मिल रही है।
सातवें वेतन आयोग के मुताबिक कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का डीए सालाना दो बार बढ़ाया जाता है, जिसकी दरें जून और जुलाई में लागू की जाती हैं। अगर अब डीए में बढ़ोतरी होती है तो इसकी दरें एक जुलाई 2023 से लागू की जाएंगी। इससे पहले मार्च में जो डीए बढ़ाया गया था उसकी दरें एक जनवरी से लागू की गई हैं। सरकार की इस घोषणा का फायदा करीब 1 करोड़ परिवारों को मिलेगा।
फिटमेंट फैक्टर पर आया ताजा अपडेट
सरकार अब जल्द ही फिटमेंट फैक्टर में भी इजाफा करने वाली है, जिससे सैलरी में बंपर इजाफा होगा। सरकार फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 2.60 गुना से 3 गुना तक कर सकती है।