नई दिल्लीः मोदी सरकार अब लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए खजाने का पिटारा खोलने जा रही है, जिससे करीब 1 करोड़ परिवारों को बंपर लाभ होना तय माना जा रहा है। सरकार पहले तो केंद्रीय केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करेगी व इसके बाद डीए एरियर का अटका पड़ा पैसा खाते में ट्रांसफर कर सकती है।
इसकी चर्चा तेजी से चल रही है। सरकार ने अगर यह दोनों फैसले लिए तो किसी बड़ी सौगात से कम नहीं होंगे, जो महंगाई से लड़ने में कारगर साबित रहेंगे। सरकार ने अभी आधिकारिक तौर पर तो डीए बढ़ाने का ऐलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया की खबरों में खूब दावा किया जा रहा है। आपको डिटेल जानने के लिए हमारा आर्टिकल नीचे तक पढ़ना होगा।
डीए में होगी इतनी बढ़ोतरी
मोदी सरकार अब जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी करने जा रही है, जिसके बाद सैलरी में अच्छा इजाफा होगा। डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद यह 46 प्रतिशत हो जाएगा। वैसे वर्तमान में 42 प्रतिशत डीए का लाभ मिल रहा है। सरकार सालाना डीए में दो बार बढ़ोतरी करती है, जिसकी दरें जुलाई और जनवरी से लागू मानी जाती हैं।
अगर अब डीए में इजाफा होता है तो उसकी देरं 1 जुलाई से लागू मानी जाएंगी। इससे पहले मार्च मचें डीए बढ़ाने का ऐलान किया गया था, जिसे 1 जनवरी से प्रभावी किया गाय है। इस बार भी करीब एक करोड़ से ज्यादा परिवारों को डीए का फायदा मिलने जा रहा है, जिसकी चर्चा चारो ओर हो रही है।
डीए एरियर पर आया चौंकाने वाला अपडेट
केंद्र सरकार जल्द ही कर्मचारियों के खाते में 18 महीने का डीए एरियर खाते में डाल सकती है। अगर यह रकम कर्मचारियों और पेंशनधारकों के खाते में आती है तो फिर रिकॉर्डतोड़ लाभ होना संभव माना जा रहा है। प्रथम श्रेणी के कर्मचारियों के खाते में करीब 2 लाख से ज्यादा रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। सरकार ने कोरोना काल में डीए की तीन छमाही की किस्त नहीं भेजी थी।