नई दिल्लीः मोदी सरकार अब जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों के लिए फिर खजाने का पिटारा खोलने जा रही है, जिसे लेकर हर किसी के चेहरे पर रौनक दिखाई दे रही है। केंद्र सरकार कर्मचारियों और पेंशनधारकों के फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाने का फैसला लेने जा रही है। इसके बाद कर्मचारियों की सैलरी में बंपर बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। हाल में सरकार ने कर्मचारियों को डीए में 4 प्रतिशत बढ़ोतरी कर करोड़ों लोगों का दिल जीतने का काम किया था। अब डीए बढ़कर 34 से 38 प्रतिशत हो गया है, जो किसी बड़ी राशि से कम नहीं है। दूसरी ओर सरकार ने फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने का ऐलान आधिकारिक तौर पर तो नहीं किया है, लेकिन 15 नंबर तक तोहफा देने का दावा किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ेंः EPFO: दिवाली बाद पीएफ कर्मचारी हुए मालामाल, इस दिन खाते में आएंगे 64,000 रुपये
- जानिए कितनी होगी सैलरी
केंद्रीय मंत्रालय के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, फिटमेंट फैक्टर के आधार पर केंद्रीय कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 18000 रुपए है। इसके बाद फिटमेंट फैक्टर 2.57 गुना निर्धारित किया गया है। कर्मचारियों की मांग थी कि इसे 3.68 गुना बढ़ाया जाए। आपका मिनिमम वेतन 26,000 रुपये होता, लेकिन, अब नई चर्चा ये है कि इसे बढ़ाकर 3 गुना करने पर सहमति की बात बताई जा रही है।
- जानिए सैरली में कितनी होगी बढ़ोतरी
फिटमेंट फैक्टर बढ़ता है तो आपके मन में सवाल उछल रहा होगा की सैलरी कैसे बढ़ेगी और कितनी बढ़ोतरी होगी। इसके लिए आपको यह खबर पूरी पढ़ने की जरूरत है। माना फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 3 गुना किया जाता है तो कर्मचारियों की सैलरी में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी हो सकती है।
मान लीजिए किसी केंद्रीय कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है, तो भत्तों को छोड़कर उसकी सैलरी होगी 18,000 X 2.57= 46,260 रुपये बनती है। अगर इसे सिफारिशों के अधीन अधिकतम मान लिया जाए तो 3.68 गुना से सैलरी होगी 26000X3.68= 95,680 रुपये। कर्मचारियों को इसमें तगड़ा लाभ होगा। वहीं, 3 गुना फिटमेंट फैक्टर होने पर सैलरी 21000X3 = 63,000 रुपए होगी। कर्मचारियों की इन दिनों मौज है, क्योंकि सरकार नए-नए ऐलान करती जा रही है।