नई दिल्लीः केंद्र की मोदी सरकार अब जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी का ऐलान करने जा रही है, जिसकी विभागीय स्तर पर खूब चर्चा हो रही है। आपके घर में कोई केंद्रीय कर्मचारी है तो उनसे बता दें। सरकार कर्मचारियों के डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी करेगी, जिससे सैलरी में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी होना संभव माना जा रहा है।
इसके अलावा सरकार बकाया डीए एरियर का पैसा खाते में डाल सकती है,जिससे कर्मचारियों को बंपर फायदा देखने को मिेगा। माना जा रहा है है कि यह फैसला सरकार जल्द ले सकती है। वैसे अभी सरकार की ओर से डीए बढ़ोतरी की तारीख का ऐलान आधिकारिक तौर पर नहीं किया है, लेकिन मीडिया की खबरों में किसी भी दिन का दावा किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ेंः 1 रुपये के नोट से झमाझम होगा मुनाफा, कुछ समय में कमाएं लाखों
कर्मचारियों के डीए में होगी इतना बढ़ोतरी
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के डीए में करीब 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी होना संभव माना जा रहा है,जिसकी चर्चा तेजी से हो रही है। इसके बाद डीए बढ़कर करीब 42 प्रतिशत हो जाएगी, जिससे सैलरी में बंपर बढ़ोतरी होगी। वैसे वर्तमान में कर्मचारियों को 38 फीसदी डीए का लाभ मिल रहा है।
सरकार हर साल कर्मचारियों के डीए में दो बार इजाफा करती है, जिसकी दरें जनवरी और जुलाई से लागू मानी जाती हैं। इतना ही नहीं है। इससे पहले सितंबर के महीने में डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी, जो 38 फीसदी हो गया था। अब जो डीए बढ़ाया जाएगा, इसकी दरें जनवरी से लागू मानी जाएंगी।
खाते में जल्द आ सकता है 18 महीने का डीए एरियर
मोदी सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का इंतजार खत्म कर सकती है, जिसका चर्चा तेजी से चल रही है। माना जा रहा है कि सरकार डीए एरियर का पैसा अकाउंट में किसी भी दिन डाल सकती है। इससे कर्मचारियों को बंपर फायदा होगा।
सरकार ने जनवरी 2020 से जून 2021 तक यानि 18 महीने का डीए एरियर का पैसा नहीं भेजा है, जिसकी वजर कोरोना वायरस बताया है। कर्मचारी वर्ग इसकी डिमांड काफी दिनों से कर रहा है,जिसका पैसा खाते में किसी भी दिन डाला जा सकता है। इससे उच्च श्रेणी के कर्मचारियों को करीब 2 लाख रुपये से ज्यादा का फायदा होना बिल्कुल तय माना जा रहा है।