नई दिल्लीः आपकी फैमिली में कोई सरकारी कर्मचारी है तो फिर यह खबर बहुत ही काम की साबित होने जा रही है। सरकार की तरफ से कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन राशि का ऐलान होने जा रहा है। यह राशि साल 2024 के लिए प्रदान की जा जाएगी, जिसका बड़े स्तर पर कर्मचारियों को फायदा देखने को मिलेगा।
कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार तो जिन कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, उनकी सूची भी तैयार कर ली गई है। सूची में शामिल कर्मचारियों को 30,000 रुपये प्रोत्साहन के लिए दी जाती है। यह राशि पहले से तीन गुना ज्यादा देने की बात कही है, जो हर किसी को बड़ी आर्थिक मदद पहुंचाएगी। किन कर्मचारियों इसका फायदा मिलेगा, यह जानने के लिए आपको हमारा आर्टिकल ध्यान से पढ़ने की जरूरत होगी।
इस बार तीन गुना मिलेगी प्रोत्साहन राशि
सरकार की तरफ से हर साल उच्च डिग्री वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराई जाती रही है। इस बार राशि को तीन गुना बढ़ा दिया गया है। प्रोत्साहन राशि पहले 10 हजार रुपये थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर सीधे 30,000 रुपये करने का फैसला लिया गया है।
इसका फायदा केवल उच्च डिग्री वाले ऐसे कर्मचारियों को दिया जाता है, जिनका पद डिग्री के अनुरूप नहीं होता है। सालाना ऐसे कर्मचारियों की लिस्ट तैयार की जाती है। इस प्रोत्साहन राशि का भत्तों से कोई मतलब नहीं होता है, जिसे अलग से प्रदान किया जाता है।
देश के विभिन्न विभागों में ऐसे कर्मचारी तैनात हैं, जो उनकी डिग्री के अनुसार नहीं है। सरकार ने ऐसे ही कुछ खास कर्मचारियों को डेटा तैयार किया है। यह प्रोत्साहन राशि दी जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, मंत्रालय ने इसके लिए 20 साल पुराने नियमों में भी संशोधन करने का काम किया है।
जानिए जरूरी पात्रता
प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाले कर्मचारियों के लिए कुछ नियम व शर्तें तय की गई हैं। उदाहरण के तौर पर एक साल या उससे अधिक की पोस्ट ग्रेजुए डिग्री के लिए 25 हजार रुयपे की राशि तय की गई है। पीएचडी या इसके समकक्ष योग्यता वाले क्रमचारियों को 30 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।
जैसे ही कर्मचारियों रिटायर होते हैं, ठीक वैसे ही यह राशि बंद करने का काम किया जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि Timesbull.com ने मीडिया में चल रही खबरों के आधार पर यह आर्टिकल पब्लिश किया है।