7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को होली से पहले मिलेगी बड़ी खुशखबरी! DA में 4% का होगा इजाफा?

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। खबरों की मानें तो महंगाई भत्ता यानी डीए में इजाफा (DA Hike) इसी महीने किया जा सकता है। मोदी सरकार इन कर्मचारियों को डीए में बढ़ोत्तरी का तोहफा होली से पहले दे सकती है।

ऐसी संभावना है कि सरकार मार्च में महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी (4% DA Hike) कर सकती है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर सरकार की तरफ से घोषणा नहीं की गई है।

आपको बता दें कि सेंट्रल कर्मचारियों को फिलहाल 46 फीसदी डीए मिल रहा है। हाल ही में आए एआईसीसीपीआई के आंकड़ों से ये साफ हुआ है कि इस बार डीए में 4 फीसदी का इजाफा देखने को मिल सकता है। वहीं कर्मचारियों की सैलरी अप्रैल महीने में बढ़ेगी जिसके बाद उनको लाभ मिलेगा।

गौरतलब है कि केंद्रीय कर्मियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते में साल में दो बार बदलाव देखने को मिलता है। इसके तहत सरकार पहला संशोधन जनवरी महीने में और दूसरा जुलाई में करती है। इस बार भी उम्मीद है कि केंद्र सरकार मार्च के महीने में एक बड़ा फैसला लेते हुए कर्मचारियों को खुश कर सकती है।

सरकार के इस फैसले से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों दोनों का बड़ा ही फायदा मिलने वाला है। सरकार ने आधिकारिक रूप से तो यह ऐलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया की खबरों में जल्द का दावा किया जा रहा है जो किसी बंपर सौगात की तरह होगा।

डीए में होगा इतने फीसदी का इजाफा

केंद्र सरकार की तरफ से कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के डीए में 4 फीसदी का इजाफा किया जाना संभव माना जा रहा है। इसके बाद डीए बढ़कर 50 फीसदी हो जाएगा, जिससे बेसिक सैलरी में बंपर इजाफा किया जाना संभव माना जा रहा है।

फिलहाल कर्मचारियों को वर्तमान में 46 फीसदी डीए का फायदा मिल रहा है, जो अब बढ़ने का इंतजार बड़ी ही बेसब्री से कर रहे हैं। वैसे भी सातवें वेतन आयोग के अनुसार, डीए में सालाना दो बार इजाफा करती है, जिसकी दरें 1 जुलाई और एक जनवरी से लागू की जाती हैं।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App