नई दिल्लीः आपके घर परिवार में कोई शख्स केंद्रीय कर्मचारी है तो फिर अब किस्मत चमकने जा रही है, क्योंकि सरकार की ओर से एक नहीं बल्कि दो बड़े तोहफे देने की तैयारी तेजी से की जा रही है। सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के साथ डीए एरियर का पैसा भी खाते में डालने जा रही है, जिसका ऐलान जल्द संभव है।
अगर ऐसा होता है तो फिर केंद्रीय कर्मचारियों की लॉटरी लगना बिल्कुल तय है, जो हर किसी का दिल जीतने के लिए काफी है। सरकार डीए में 4 फीसदी का इजाफा करेगी, जिसके बाद सैलरी में तगड़ा इजाफा होगा। सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर तो कोई ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन मीडिया की खबरों में जल्द का दावा किया जा रहा है।
डीए में होगी इतनी बढ़ोतरी
केंद्र की मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों के डीए में करीब 4 फीसदी की बढ़ोतरी करने वाली है, जिसके बाद डीए बढ़कर 46 प्रतिशत हो जाएगा। इससे न्यूनतम बेसिक सैलरी में मंथली और सालाना बढ़िया बढ़ोतरी होगी। वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 42 प्रतिशत डीए का लाभ मिल रहा है।
सातवें वेतन आयोग के नियमानुसार, सालाना डीए में दो बार इजाफा किया जाता है, जिसकी दरे 1 जनवरी और एक जुलाई को लागू की जाती हैं। इस बीच अगर अब डीए में इजाफा किया जाता है तो फिर कर्मचारियों की सैलरी में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी होना संभव है। अब जो डीए में इजाफा होगा दरें जुलाई से ही लागू की जाएंगी, जिसका फायदा करीब एक करोड़ लोगों को होगा।
18 महीने के डीए एरियर पर आया बड़ा अपडेट
मोदी सरकार की ओर से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों को जल्द ही डीए एरियर का पैसा दिया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो फिर कर्मचारियों को करीब 2 लाख रुपये से ज्यादा का फायदा होगा। दरअसल, कोरोना काल में सरकार ने जनवरी 2020 से जून 2021 तक डीए एरियर नहीं भेजा था, जिसके बाद से कर्मचारी संगठन लगातार मांग कर रहे हैं। अब चर्चा है कि सरकार इसे जारी कर सकती हैं।