नई दिल्लीः केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को अब जल्द ही बड़ी सौगात मिलने का समय नजदीक आ गया है, जिसका ऐलान किसी भी दिन किया जा सकता है। सरकार किसी भी दिन अब डीए बढ़ोतरी के साथ फिटमेंट फैक्टर पर भी ताजा अपडेट दे सकती है। कर्मचारियों के डीए में करीब 4 फीसदी का इजाफा होना संभव माना जा रहा है जो किसी बड़े तोहफे से कम नहीं होगी।

इसके अलावा फिटमेंट फैक्टर में भी ठीक बढ़ोतरी हो सकती है जो किसी बड़े ऐलान से कम नहीं होगी। इसके बाद कर्मचारियों की बेसिक सैलरी घोड़े की तरह छलांग लगाएगी। दूसरी ओर सरकार ने आधिकारिक तौर पर तो यह ऐलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया की खबरों में बड़ा दावा किया जा रहा है।

जानिए डीए बढ़कर होगा इतने फीसदी

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के डीए में जल्द ही तगड़ा ऐलान किया जा सकता है, जो किसी बड़े तोहफे से कम नहीं होगा। डीए में 4 फीसदी का इजाफा किया जाना संभव माना जा रहा है, जिसके बाद यह बढ़कर 46 प्रतिशत हो जाएगा। इससे बेसिक सैलरी में बंपर इजाफा होगा, जबकि वर्तमान में 42 फीसदी डीए का लाभ मिल रहा है। बढ़े ही डीए का लाभ करीब एक करोड़ से ज्यादा परिवारों को मिलेगा।

सातवें वेतन आयोग के अनुसार, डीए हर छमाही में बढ़ाया जाता है, जिसकी दरें जनवरी और जुलाई से प्रभावी मानी जाती हैं। अगर आप डीए में इजाफा किया जाता है तो इसकी बढ़ी हुई दरें 1 जुलाई 2023 से प्रभावी मानी जाएंगी, जो किसी बड़ी सौगात की तरह होंगी।

फिटमेंट फैक्टर पर मिलेगी गुड न्यूज

लंबे समय से फिटमेंट फैक्टर बढ़ोती का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द ही तगड़ी सौगात मिल सकती है। माना जा रहा है कि फिटमेंट फैक्टर को 2.60 गुना से 3.0 गुना करने का फैसला लिया जा सकता है। इससे बेसिक सैलरी में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी होना संभव है, जो किसी बड़ी खुशखबरी की तरह होगी।

यह खबरें भी पढ़ें

मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। दैनिक जागरण न्यूज पेपर से...