7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी तगड़ी सौगात! सैलरी में होगा इतने हजार का इजाफा

Avatar photo

By

Vipin Kumar

7th Pay Commission DA Hike: अगर आपके घर परिवार में कोई शख्स केंद्रीय कर्मचारी है तो फिर यह खबर बड़े ही काम की साबित होने वाली है। केंद्र की मोदी सरकार ने हाल ही में 4 फीसदी डीए में बढ़ोतरी की है, जिसकी दरें भी 1 जनवरी से प्रभावी मानी जाएंगी। वर्तमान में कर्मचारियों को 50 फीसदी डीए का फायदा मिल रहा है।

अब अगला जो डीए बढ़ाया जाएगा, उसकी दरें 1 जुलाई 2024 से लागू होंगीं, जिससे पहले कई तरह की बातें चल रही हैं। अब जो डीए बढ़ेगा, उसके नंबर्स कहां से शुरू होंगे यह बड़ा सवाल बना हुआ है। क्या सरकार इसे अब जीरो से शुरू करेगी या फिर 50 फीसदी से आगे ही इसका कैलकुलेशन रहेगा। ऐसे कई सवाल लोगों के बीच उठ रहे हैं, लेकिन सही जवाब अभी किसी के पास नहीं है। हालांकि, अभी सरकार की ओर से आधिकारिक रूप से कोई सूचना इस प्रकार की नहीं दी गई है।

जानिए कैसे तय होता है डीए

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए डीए AICPI इंडेक्स यानि CPI से तय किया जाता है। इसे लेबर ब्यूरो हर महीने के आखिर कार्य दिवस पर जारी करने का काम करता है। ये आंकड़ा एक महीने की देरी पर चलता है। मसलन जनवरी का आंकड़ा फरवरी के आखिर में रहता है।

इसके साथ ही इंडेक्स के नंबर्स से तय होता है कि डीए में कितनी बढ़ोतरी हुई है। डीए के निर्धारण के लिए एक फॉर्मूला भी दिया तैयार किया गया है। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए ये फॉर्मूला है (पिछले 12 महीने के ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) का औसत – 115.76)/115.76]×100. इसमें ब्यूरो कई वस्तुओं का डेटा इकट्ठा करने का काम करता है।

इसके आधार पर इंडेक्स का नंबर भी तैयार किया जाता है। इसके बाद फिर किसी तरह की दिक्कत नहीं होती है। अगला CPI यानि मार्च के लिए नंबर 30 अप्रैल को जारी होगा। अप्रैल का नंबर 31 मई को जारी किया जाएगा।

जानिए कितने रुपये तक बढ़ जाएगी सैलरी

केंद्र की मोदी सरकार डीए का कैलकुलेशन अगर जीरो से शुरू करती है तो फिर सैलरी में बंपर इजाफा देखने को मिलेगा। केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में करीब 9,000 रुपये का इजाफा देखने को मिलेगा। यह इजाफा सबसे न्यूनतम सैलरी पर कैलकुलेट करने की जरूरत होगी। अगर किसी केंद्रीय कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18000 रुपये है तो उनकी सैलरी बढ़कर 27000 रुपये करने का काम किया जाएगा।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App