नई दिल्लीः केंद्र सरकार अब जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए खजाने का पिटारा खोलने जा रही है। माना जा रहा है कि सरकार अब किसी भी दिन महंगाई भत्ते में इजाफा करने वाली है, जिसके बाद सैलरी में ठीक ठाक बढ़ोतरी होगी। सरकार इस बार डीए में करीब 4 फीसदी इजाफा करेगी, जिसके बाद बेसिक सैलरी में बंपर बढ़ोतरी होना संभव माना जा रहा है।
इसका फायदा करीब 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को होगा। सरकार ने आखिरी बार मार्च महीने में डीए की दरों में इजाफा किया था, जिसके बाद से सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सरकार ने आधिकारिक तौर पर तो यह फैसला नहीं लिया है, लेकिन मीडिया की रिपोर्ट्स में जल्द का दावा किया जा रहा है। इसके बाद सैलरी में कितना इजाफा होगा, यह कैलकुलेशन समझने के लिए आर्टिकल ध्यान से पढ़ना होगा।
इसे भी पढ़ेंः दादा की पॉकेट में रखा 2 रुपये का नोट बना देगा लखपति, बेचने का तरीका है बेहद आसान
डीए हो जाएगा इतने फीसदी
मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में अगर 4 प्रतिशत का इजाफा करती है तो इसके बाद यह बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा। वर्तमान में कर्मचारियों को 42 फीसदी डीए का लाभ मिल रहा है, जो कर्मचारी वर्ग का दिल और दिमाग जीतने के लिए काफी है। अब सभी के मन में सवाल उठ रहा होगा कि कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी।
इसे भी पढ़ेंः 7th pay commission: इन कर्मचारियों को मिली खुशखबरी, डीए के साथ में होगी सैलरी रिवाइज, जानें डिटेल
जानकर हैरानी होगी कि जिन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 30,000 रुपये है तो 4 फीसदी डीए के हिसाब से करीब 1,200 रुपये महीना का इजाफा होना तय माना जा रहा है। बढ़ोतरी की रकम को हम सालाना से जोड़े तो करीब 14,400 रुपये का इजाफा होगा। यह राशि महंगाई में किसी बूस्टर डोज की तरह काम करेगी।
जानकारी के लिए बता दें कि सरकार डीए की राशि में सालाना दो बार इजाफा करती है, जिसकी दरें जनवरी और जुलाई से प्रभावी मानी जाती हैं। अब डीए बढ़ाया जाता है तो उसकी दरें 1 जुलाई 2023 से प्रभावी मानी जाएंगी।
डीए एरियर पर मिलेगी खुशखबरी
केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को डीए एरियर पर भी गुड न्यूज दे सकती है, जो किसी बड़ी सौगात की तरह होगी। सरकार 18 महीने के डीए एरियर को खाते में डालेगी, जिसका सभी बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अगर ऐसा हुआ तो फिर यह साल किसी वरदान की तरह साबित होगा।