नई दिल्लीः आपके घर परिवार में अगर कोई केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनधारी है तो अब किस्मत जागने वाली है। केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से अब जल्द ही डीए बढ़ोतरी के साथ-साथ फिटमेंट फैक्टर पर अपडेट आने वाला है, जिसकी तैयारियां चल रही है। अगर यह दोनों ऐलान एक साथ किए जाते हैं तो फिर किसी बड़ी सौगात से कम नहीं होंगे, जो हर किसी का दिल जीतने के लिए काफी है।
सरकार डीए में करीब 4 फीसदी का इजाफा करने वाली है, जिसके बाद बेसिक सैलरी में ठीक-ठाक इजाफा देखने को मिलेगा। अगर ऐसा हुा तो फिर यह साल किसी वरदान की तरह साबित होगा। दूसरी ओर सरकार ने आधिकारिक तौर पर तो यह ऐलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया की खबरों में बड़ा दावा किया जा रहा है।
जानिए कितना हो जाए डीए
मोदी सरकार की तरफ से अगर डीए में 4 फीसदी का इजाफा होता है तो फिर यह बढ़कर 46 प्रतिशत हो जाएगा। इससे बेसिक सैलरी में बंपर बढ़ोतरी होना संभव माना जा रहा है, जबकि वर्तमान में कर्मचारियों को 42 प्रतिशत डीए का फायदा मिल रहा है। आखिरी बार डीए में मार्च महीने में बढ़ोतरी हुई थी, जिसकी दरें 1 जनवरी 2023 से लागू की गई हैं।
अब डीए बढ़ाने की घड़ी नजदीक है, जिसकी दरें 1 जुलाई 2023 से प्रभावी मानी जाएंगी। करीब एक करोड़ से ज्यादा परिवार को इसका फायदा देखने को मिलेगा, जो किसी बड़ी सौगात से कम नहीं होगा। सरकार अब किसी भी दिन आधिकारिक तौर पर यह ऐलान कर सकती है, जिसकी चर्चाएं तेजी पकड़े हुए हैं।
फिटमेंट फैक्टर पर मिलेगी गुड न्यूज
केंद्रीय कर्मचारियों को अब जल्द ही फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी का तोहफा मिल सकता है, जिससे बेसिक सैलरी में बंपर फायदा मिलेगा। मोदी सरकार फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 2.60 गुना से 3.0 गुना कर सकती है। जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय कर्मचारी लंबे समय से फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं, जिसपर अभी कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।