Bhojpuri hot : अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu ) बिना किसी शक के भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के काफी बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu ) ने वैसे तो अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी सिनेमा में एक सिंगर के रूप में की थी। वह कई बड़े-बड़े सुपरस्टार के लिए गाने गा चुके हैं। लेकिन उन्होंने कभी नहीं सोचा होगा कि वह भी एक दिन भोजपुरी सिनेमा की जान बन जाएंगे।
अरविंद अकेला कल्लू को लोगों ने एक गायक के रूप में तो काफी प्यार दिया। लेकिन जब उन्होंने फिल्मों में एक्टिंग करनी शुरू की तो लोगों ने उन्हें दिल खोलकर स्वीकार किया और काफी प्यार दिया। अब भोजपुरी सिनेमा के उभरते हुए सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू का एक गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है जो लोगों को पसंद भी आ रहा है।
हम अरविंद अकेला अकेला कल्लू के जिस गाने के बारे में बात कर रहे हैं। उस गाने का नाम है दिल हमार टोटल। इस गाने के अंदर अरविंद अकेला कल्लू भोजपुरी अभिनेत्री पूजा चौरसिया ( Pooja Chaurasiya) के साथ जबरदस्त तरीके से रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। उनका यह रोमांस भोजपुरी सिनेमा में चर्चा का विषय बन चुका है। पूजा चौरसिया भी अरविंद अकेला कल्लू के साथ रोमांस का पूरा आनंद उठा रही है।
वायरल होने वाले इस गाने को खुद अरविंद अकेला कल्लू ने गाया है और लिरिक्स लिखने का काम धर्म हिंदुस्तानी ने किया है। म्यूजिक सजन मिश्रा का है। इस गाने में अरविंद अकेला कल्लू के साथ पूजा का रोमांस काफी यूनिक हैं। इस गाने का डायरेक्शन दीपांशु तिवारी ने किया है।
यह गाना टी-सीरीज हमार भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है। अरविंद अकेला कल्लू के इस रोमांटिक गाने को अब तक 20 लाख लोगों ने देखा और हजारों की संख्या में लोगों ने इस गाने को लाइक भी किया है। यह गाना 13 सितंबर 2023 को पोस्ट किया गया था।