नई दिल्लीः आप केंद्रीय कर्मचारियों हैं तो फिर इस खबर को ध्यान से पढ़ लें, क्योंकि सरकार अब एक नहीं बल्कि तीन-तीन गिफ्ट देने जा रही है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है। माना जा रहा है कि मोदी सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों के डीए और फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी के साथ डीए एरियर का पैसा खाते में डालने जा रही है।
अगर सरकार यह तीनों कदम एक साथ उठाती है तो फिर यह साल केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के लिए वरदान साबित होने जा रहा है। सरकार की ओर से 4 फीसदी डीए की बढ़ोतरी की जा सकती है, जिसका फायदा करीब 1 करोड़ कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को होगा, जो चर्चा तेजी से पांव पसार रही है। वैसे सरकार ने आधिकारित तौर पर तो तीनों गिफ्ट को लेकर कोई ऐलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया की खबरों में यह बड़ा दावा किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ेंः अलमारी में रखा 10 रुपये का नोट से चमकेगी किस्मत, मालामाल होने के लिए करें ये काम
डीए में होगी इतने फीसदी की बढ़ोतरी
मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के डीए में करीब 4 फीसदी का ऐलान कर सकती है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है। कर्मचारियों का डीए 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद 42 प्रतिशत हो जाएगी, जिससे सैलरी में तगड़ा इजाफा देखने को मिलेगा।
वैसे वर्तमान में कर्मचारियों को 38 फीसदी डीए का लाभ मिल रहा है। सरकार सालाना दो बार डीए की दरों में इजाफा करते है। इससे पहले अक्टूबर 2023 को डीए बढ़ाया गया था। अगर अब डीए बढ़ाया जाता है तो इसकी दरें जनवरी 2023 से लागू होंगी।
खाते में आएगा डीए एरियर का पैसा
मोदी सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों को 18 महीने का बकाया डीए एरियर का पैसा खाते में डालने जा रही है। अगर ऐसा होता है तो फिर कर्मचारियों के खाते में मोटी रकम आने संभव माना जा रहा है। दरअसल मोदी सरकार ने जनवरी 2020 से जून 2021 तक का डीए का पैसा नहीं दिया था।
इसकी वजह सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण काल में नुकसान बताई थी। उसी समय से केंद्रीय कर्मचारियों कें संगठन डीए एरियर की मांग कर रहे हैं, जिसके बाद माना जा रहा है कि सरकार किसी भी दिन इस पर मुहर लगा सकती है। अगर ऐसा होता है तो उच्च श्रेणी के कर्मचारियों को करीब 2 लाख रुपये से ज्यादा का फायदा होगा। वहीं, इसके अलावा सरकार फिटमेंट फैक्टर में भी तगड़ा इजाफा कर सकती है, जिससे बेसिक सैलरी में मोटी बढ़ोतरी होगी।