नई दिल्लीः केंद्र सरकार की ओर से अब केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए तगड़ा ऐलान होना जा रहा है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है। माना जा रहा है कि केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों को अब जल्द ही अटका पड़ा 18 महीने का डीए एरियर का पैसा मिल जाएगा, जिससे करीब एक करोड़ कर्मचारियों और और पेंशनधारकों को तगड़ा फायदा होगा।
इसके अलावा सरकार डीए में भी बंपर ऐलान कर सकती है, जो यह दोनों सौगात किसी बूस्टर डोज से कम नहीं होंगी। सरकार ने आधिकारिक तौर पर तो यह बड़ा ऐलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया की खबरों में बड़ा दावा किया जा रहा है। इससे सैलरी में भी ठीक ठाक बढ़ोतरी होना संभव माना जा रहा है।
कर्मचारियों के खाते में आएंगे इतने रुपये
केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों को जल्द ही 18 महीने का डीए एरियर का पैसा मिलने जा रहा है, जिसका ऐलान किसी भी दिन किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो फिर कर्मचारियों के लिए यह साल बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होने जा रहा है। लेवल प्रथम के कर्मचारियों के खाते में इस हिसाब से करीब 2 लाख 18 हजार रुपये की रकम अकआउंट में आएगी, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है।
महंगाई के दौर में यह रकम किसी तीर की तरह काम करेगी। दरअसल सरकार ने साल 2020 से जून 2021 तका का डीए एरियर नहीं दिया है, जिसकी मांग कर्मचारी वर्ग लगातार कर रहे हैं। अब यह रकम जल्द ही खाते में जारी कर सकती हैं।
डीए में होगी बढ़ोतरी
मोदी सरकार एक बार फिर अब डीए में बढ़ोतरी करने वाली है। इस बार भी डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी होना संभव मानी जा रही है, जिससे बेसिक सैलरी में ठीक ठाक इजाफा होना संभव माना जा रहा है। बढ़ोतरी के बाद डीए बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा, जबकि वर्तमान में 42 प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ मिल रहा है। इसका फायदा करीब 1 करोड़ लोगों को होगा। डीए की दरें 1 जुलाई 2023 से लागू होंगी।